International Women's Day

International Women’s Day पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने ट्वीट कर देश की महिलाओं को किया सम्मानित

आज देश में नहीं बल्कि पूरी दुनिया में International Women’s Day मनाया जा रहा है। एक महिला अपने जीवन में काफी सशक्त और आत्मनिर्भर हो चुकी हैं और वो हर क्षेत्र में आगे हैं। कुछ सालों में भारतीय समाज में महिलाओं की दशा में सुधार हुआ है और वो हर क्षेत्र में अच्छा पर्दशन कर रही हैं। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने (8 मार्च) को International Women’s Day पर भारत की महिलाओं को सन्देश दिया। आज पीएम मोदी ने देश की महिलाओं के काम की सराहना की और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में काम करने के लिए सरकार का सम्मान किया है।

पीएम मोदी ने महिलाओं को संदेश देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट ट्वीटर पर एक पोस्ट साझा की। इस पोस्ट में उन्होंने राष्ट्रशक्ति हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए लिखा कि भारत राष्ट्र की महिलाओं की बहुत सी उपलब्धियों पर गर्व महसूस करता है।

प्रधान मंत्री ने कहा, “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अदम्य #राष्ट्रशक्ति को हमारा सलाम! भारत हमारे राष्ट्र की महिलाओं की कई उपलब्धियों पर गर्व करता है। व्यापक स्तर पर महिला सशक्तीकरण को आगे बढ़ाने के लिए हर सेक्टर में काम करने का अवसर मिलना हमारी सरकार का सम्मान है।

न केवल भारत के प्रधानमंत्री बल्कि अन्य नेताओं ने भी भारत की महिलाओं के लिए सन्देश देकर शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति कोविंद ने अपनी इच्छाओं को जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, सभी साथी नागरिकों को शुभकामनाएं!! हमारे देश में महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में नए रिकॉर्ड और उपलब्धियां स्थापित कर रही हैं। आइए हम सामूहिक रूप से बढ़ावा देने का संकल्प लें। लैंगिक न्याय और महिलाओं और पुरुषों के बीच असमानता को खत्म करें। “

अमित शाह ने भी ट्विटर का सहारा लेते हुए महिलाओं को इस वर्ष बधाई देने के लिए पोस्ट में लिखा कि “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर साहस, शौर्य और समर्पण की प्रतीक नारी शक्ति को नमन करता हूँ। महिला सशक्तिकरण सदैव मोदी सरकार की नीतियों का केंद्रबिंदु रहा है और ये गर्व की बात है कि आज हमारी मातृशक्ति आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।”

इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम “चुनौती को चुनो” है। एक चुनौती भरी दुनिया एक सतर्क दुनिया है और चुनौती से ही बदलाव आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *