दिवाली पर देश के PM Modi का लोगों को संदेश, एक दिया देश के वीर सैनिकों के नाम
आज देशभर में दिवाली का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष में Prime Minister Narendra Modi ने पूरे देश को शुभकामनाएं दीं हैं। यही नहीं, उन्होंने इस त्योहार पर सभी के लिए एक नयी रौशनी और खुशी लाने की कामना भी की। भारत के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को रोशनी का त्योहार यानी दीपावली मनाई जाती है।
Pm Modi ने देशभर को शुभकामनाएं देने के लिए सोशल मीडिया का रुख किया। उन्होंने ट्वीट कर लोगों से कहा कि “सभी को दीपावली की शुभकामनाएँ! यह त्यौहार आपके जीवन में नई खुशियां और रौशनी लाए। हर कोई समृद्ध और स्वस्थ हो ऐसी कामना करता हूँ।
शुक्रवार को, उन्होंने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में भी लोगों से दिवाली को लेकर बाते साझा किन। उन्होंने मन की बात कार्यक्रम में एक क्लिपिंग भी साझा की, जिसमें उन्होंने अपने घरों में उन सैनिकों के सम्मान के लिए दीया जलाने का आग्रह किया, जो “निडर होकर हमारे राष्ट्र की रक्षा करते हैं”।
मन की बात कार्यक्रम के साथ ही उन्होंने यही सन्देश ट्वटिर पर ट्वीट करके भी दिया। “इस दिवाली, आइए हम भी एक एक सैनिक को सलामी देने के लिएएक दीया जलाएं जो निडर होकर हमारे राष्ट्र की रक्षा करते हैं शब्द हमारे सैनिकों के लिए उनके अनुकरणीय साहस के लिए उनके प्रति आभार की भावना के साथ न्याय नहीं कर सकते। हम सीमाओं पर उन लोगों के परिवारों के भी आभारी हैं।”
सैनिकों के साथ दिवाली बिताने की परंपरा को जारी रखते हुए, इस साल की दिवाली भी PM Modi पश्चिमी सीमा पर सैनिकों के साथ मनाने वाले हैं। PM Modi इस बार के लिए जैसलमेर की यात्रा कर सकते हैं। PM साल 2014 से दिवाली का दिन सैनिकों के साथ दिन बिता रहे हैं। ये वही साल है जब वो पहली बार देश के प्रधानमंत्री चुने गए थे।
