Ram Nath Kovind

राष्ट्रपति Ram Nath Kovind को हुई सीने में तकलीफ; सेना अस्पताल में हुए भर्ती

राष्ट्रपति Ram Nath Kovind को अचानक से सीने में तकलीफ होने के बाद शुक्रवार को दिल्ली के आर्मी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल राष्ट्रपति अस्पताल  में डॉक्टर की निगरानी में हैं और उनकी जाँच की जा रही है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

नई दिल्ली में सेना के अनुसंधान और रेफरल (आर एंड आर) अस्पताल ने एक ब्यान  जारी किया है, जिसमें उन्होंने राष्ट्पति की हालत के बारे में बताया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति Ram Nath Kovind को अचानक से सीने में तकलीफ की शिकायत हुई जिसके बाद उन्होंने अस्पताल का दौरा किया। राष्ट्रपति ने नियमित परीक्षण किया और अब अवलोकन के तहत है।

ANI ने अपने सोशल मीडिया के आधिकारिक पेज पर इस जानकारी को साझा किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा “राष्ट्रपति Ram Nath Kovind ने आज सुबह सीने में तकलीफ के बाद आर्मी हॉस्पिटल (R & R) का दौरा किया। उनका रूटीन चेकअप चल रहा है। उसकी हालत स्थिर है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *