Prime Minister Narendra Modi

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में गरजे Prime Minister Narendra Modi, कहा – दीदी अब खेला नहीं विकास होगा

Prime Minister Narendra Modi आज पश्चिम बंगाल के पुरुलिया पहुंचे, जहाँ उन्होंने आज जल्द ही होने जा रहे चुनावों को लेकर लोगों को संबोधित किया। Prime Minister Narendra Modi ने आज अपने इस संबोधन में किसानों की दुर्दशा पर सत्ताधारी पार्टी को लताड़ लगाई। यही नहीं उन्होंने पश्चिम बंगाल में इस समय चुनावी नारे ‘खेला होबे’ (खेल चालू है) पर भी चुटकी ली और कहा दीदी खेला होबे नहीं विकास होबे। 

बंगाल के पुरुलिया जिले में हुई रैली को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने सत्तारूढ़ TMC सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने का कि जब इस क्षेत्र में पानी का संकट मंडरा रहा था, तब तमस की सरकार अपने अलग ही “खेले”खेलने में व्यस्त थी।

इस जगह पर पहले वाम सरकार थी और फिर टीएमसी सरकार आ गई। लेकिन दोनों ही सरकार ने कभी पश्चिम बंगाल के भले के बारे में नहीं सोचा। उन्होंने यहाँ उद्योगों को कभी विकसित ही नहीं होने दिया। खेतों में किसानों के लिए सिंचाई की सुविधा का कोई प्रबंध नहीं किया। जिस तरह का काम सिचाई के लिए होना चाहिए था, वह नहीं हुआ। मैं ये बात अच्छे से जानता हूँ कि कम पानी के कारण पशुधन को पालने में कितनी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन यहाँ टीएमसी सरकार ने क्या किया? उन्होंने किसानों को उसके हाल पर छोड़ दिया और खुद अपने राजनितिक ” खेले ” में व्यस्त हो गई।

PM Modi ने अपने संबोधन में कहा कि TMC ने विकास के समय में लोगों की कोई मदद नहीं की। उन्होंने बस अपना खेल खेला, जबकि उन्हें विकास पर ध्यान देना चाहिए था। लेकिन, अब टीएमसी के दिन भर गए हैं जल्द ही इनका खेल खत्म हो जाएगा यह विकास का समय आएगा। दीदी आपने 10 साल तक जनता के साथ खेल खेला, लेकिन अब बीजेपी ऐसा नहीं होने देगी। 

दो सप्ताह में यह दूसरी बार है जब TMC के प्रदेश प्रवक्ता और युवा विंग के महासचिव देवांग्शु भट्टाचार्य ने कहा कि PM Modi पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि पीएम ने “खेले होब” नारे पर ज़ोरदार प्रहार किया है। इससे पहले भी 7 मार्च को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक रैली के दौरान, मोदी ने कहा था कि सत्तारूढ़ टीएमसी के लिए “खेला” खत्म हो गया है।

पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले ‘खेका होबे’ TMC की चुनावी नारा बन गया है। दरअसल, इस नारे का इस्तेमाल मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ही नहीं, बल्कि TMC नेता भी अपने भाषणों में लगातार कर रहे हैं।

Mamata Banerjee

जानकारी के लिए बता दें, Mamata Banerjee अपने लगभग सभी भाषणों में, “खेला होबे, देखा होबे (खेल शुरू होने दें, हम देखेंगे, और हम जीतेंगे)” जैसे शब्दों का इस्तेमाल बार बार कर रही है। लगता है यह दीदी की चुनाव जीतने की कोई नई रणनीति लगती है।

हाल ही में एक रैली के दौरान, पार्टी के नेता अनुब्रत मोंडोल ने कहा, “खेला होबे। भोइंकर कोतला होबे। ई माटी ते खेला होब। (खेल जारी है यह एक खतरनाक गेम होगा। लेकिन खेल जारी है और यह खेल के मैदान पर होगा) 

भारत में पश्चिम बंगाल के अलावा असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। पुरुलिया में अपने लोगों को संबोधित करने के बाद पीएम असम के लिए रवाना होंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *