priyanka-chopra-wants-to-do-family-planning

जल्द ही फैमिली प्लानिंग करना चाहती हैं Priyanka Chopra; फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी

Priyanka Chopra इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वैसे तो यह अभिनेत्री अकसर ही खबरों में बनी रहती हैं। बॉलीवुड की देसी गर्ल अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनस के साथ 1 दिसंबर 2018 को शादी के बंधन में बंधी थी। प्रियंका और निक की जोड़ी को उनके फैंस काफी पसंद भी करते हैं और यही कारण है की दोनों अपनी फोटो और वीडियोस अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। 

मीडिया में अक्सर बने रहने वाली प्रियंका ने हाल ही में टॉलर मैगज़ीन के साथ इंटरव्यू किया। जब Priyanka Chopra से पूछा गया कि उनका फॅमिली प्लानिंग को लेकर क्या विचार है। क्या वो जल्द ही अपने फैंस को खुशखबरी सुनाने के लिए तैयार हैं। 

Priyanka-Chopra

इस पर प्रियंका ने कहा कि इस साल मेरे पास इतना समय नहीं है। मैंने इस साल कई नए बड़े प्रोजेक्ट अपने हाथ में लिए है।  यकीनन मैं एक परिवार चाहती हूँ, यह हमेशा से मेरे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहा है। यह वो चीज है जो मैं हमेशा से चाहती हूँ। मुझे यकीन है भगवान् जब सही समय होगा तो मुझे यह खुशी अवश्य प्रदान करेंगें।

Priyanka Chopra ने अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनास के साथ जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में एक ईसाई और एक हिंदू तरिके से शादी की थी। जिसके बाद से ही दोनों की जोड़ी को काफी पॉपुलैरिटी मिली है और इनकी जोड़ी को काफी सराहा भी गया। शादी के बाद से ही उनके फैंस उनकी परिवार योजना के बारे में जानने में इच्छुक रहते हैं। लेकिन हर बार वो अपने फैंस का दिल तोड़ देती थी। लेकिन इस बार उनके फैंस के लिए खुशखबरी है कि वो परिवार को लेकर योजनाएं जल्द ही बनाएंगी। 

Priyanka-Chopra-Donate-for-pm-fund

आपको बता दें इस समय Priyanka Chopra अपने पति निक जोन्स के साथ अमेरिका में रह रही है और quarantine के समय में अपने पति के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। उन्होंने coronavirus की इस महामारी के समय में अमेरिका में रहते हुए भी PM Fund में मदद के लिए बड़ी रकम दान दी और लोगों से भी मदद करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *