Radhika-Madan

Radhika Madan ने Irrfan Khan के साथ साझा की तस्वीरें – कहा तेरी लड़की मैं

हाल ही में अभिनेत्री Radhika Madan ने अपने दिल की बात को जाहिर करने के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम का सहारा लिया। उन्होंने एक बहुत ही प्यारी से पोस्ट साझा की। ऐसा लगता है कि अभिनेत्री “Angrezi Medium” फिल्म के दिनों में वापस चली गईं है। उन्होंने इस पोस्ट में अभिनेता इरफान खान के लिए एक भावनात्मक संदेश लिखा।

दरअसल Star Gold पर रविवार को फिल्म अंग्रेजी मीडियम का प्रसारण किया गया था। लोगों ने टीवी पर फिल्म का आनंद लिया वहीं Radhika Madan भावुक हो गई और उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट करके अपनी भावनाएं व्यक्त की। 

आप तस्वीर में देखेंगें कि किस तरह से Irrfan Khan राधिका को गले लगा रहे हैं और उसके सिर पर चुंबन दे रहे हैं। राधिका मैदान ने  इसे कैप्शन दिया: “तेरी लड़की मैं।”

https://www.instagram.com/p/CBISbgoluf2/?utm_source=ig_web_copy_link

फिल्म Angrezi Medium में में Irrfan Khan ने राधिका के पिता की भूमिका निभाई है, जो अपनी बेटी के यूके में पढ़ाई के सपने को पूरा करने के लिए सब कुछ करता है। इस फिल्म में इरफ़ान खान के अलावा करीना कपूर खान और Deepak डोबरियाल भी मुख्य भूमिका में हैं।

Angrezi-Medium

इससे पहले Radhika Madan ने अप्रैल में Irrfan Khan की मृत्यु पर भी एक पोस्ट साझा की थी जिसमें उन्होंने लिखा था कि “वो सबसे मजबूत व्यक्ति थे जिसे मैं जानता थी, वो एक महान सेनानी थे।

उन्होंने आगे कहा – “मैं केवल आभारी हूं कि हमारे रास्ते इस जीवनकाल में पार हो गए। वो यहीं है और हमेशा कई लोगों के लिए प्रेरणा बनेंगें। महापुरुष…. वह शख्स जिसने भारतीय फिल्म उद्योग की लहर बदल दी। उनकी आत्मा को शांति मिले।

Irrfan Khan को कोलोन संक्रमण के चलते मुंबई के Kokilaben Dhirubhai Ambani Hospital में भर्ती कराया गया था और उन्हें उस समय आईसीयू में भर्ती कराया गया था। जहाँ उन्होंने अपनी आखिरी साँसे ली। अभिनेता को कुछ समय पहले Neuroendocrine tumor का पता चला था, और उसी के लिए चिकित्सा ध्यान में रखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *