Rajkumar-Rao

Bigg Boss 14 के घर में Rajkumar Rao ने ली एंट्री, शो के खत्म होने से पहले प्रतियोगियों को देंगें ट्वीस्ट

Bigg Boss 14 टीवी का सबसे बड़ा शो है। शो के फैंस वीकेंड के वार का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं। बहुत ही जल्द शो का ग्रैंड फिनाले होने जा रहा है। इस सप्ताह कॉमेडियन जोड़ी भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने प्रतियोगियों के साथ कुछ मस्ती करने की योजना बना रहे हैं। सबसे अच्छी बात इस सप्ताह में यह देखने को मिलेगी कि इस हफ्ते अभिनेता Rajkumar Rao भी शो में एक विशिष्ट अतिथि बनकर आने वाले हैं।

Rajkumar Rao इस बार फिर से सभी कंटेस्टेंट के लिए एक नया ट्विस्ट लेकर आए हैं। अभिनव को हाल ही में बिग्ग बॉस के घर से जाना पड़ा। इसके बाद कुल मिलाकर के पांच कंटेस्टेंट बाकी हैं। 

Bigg Boss 14 आगामी एपिसोड में अभिनव शुक्ला के साथ रुबीना दिलाइक के रिश्ते पर भारती की चुटकुलेबाजी मजे लेते नजर आएंगें। प्रोमो में आप भारती और हर्ष को एक साथ घर में प्रवेश करते हुए देखते हैं। इसके बाद वो  सभी प्रतियोगियों के बीच एक दूसरे के साथ होने वाले मुद्दों के बारे में एक स्वस्थ बहस आयोजित करवाते हैं। 

भारती इस बार रुबीना पर निशाना साधती है और कहती है कि जिस दिन अभिनव बाहर निकला ना तो राहुल फिल्म सिटी के बाहर निकला और जोर से चिल्लाया “महा शक्ति” चार महीने से जिसकी बीवी ने बोलने न दिया हो वो बढास तो निकालेगा न बाहर। इस पर हर्ष ने कहा कि जब से अभिनव ने घर छोड़ा है, रुबीना राहुल के करीब आ गई है। 

बाद में, जैसे ही बहस शुरू हुई, राहुल ने रुबीना पर निशाना साधा और कहा कि उसे खुद को सही करने के लिए कुछ गुंजाइश रखनी चाहिए क्योंकि हर कोई गलती करता है। अभिनेता ने जवाब दिया, “क्या वह एक पनाह देने वाला या एक सुधार केंद्र है?”

एली गोनी निक्की तम्बोली को निशाना बनाती है और उससे पूछती है कि वह हर लड़ाई के बाद राखी सावंत से क्यों कहती है, “जो मैंने तुम्हें दिया है उसे मुझे लौटा दो।” राखी भी अपने साथ कमियां ढूंढती हुई नजर आती हैं और कहा कि वह हमेशा घर के काम करने के दौरान नखरे दिखाती हैं। रुबीना ने उसे भी निशाना बनाया और कहा कि जो व्यक्ति हमेशा भ्रमित रहता है वह निक्की है।

Bigg-Boss-14

इसके बाद सभी आपस में बहस कर रहे होते हैं। इसके बाद एंट्री होती है Rajkumar Rao की। Rajkumar Rao कहते हैं कि आप सभी जानते हैं कि फिनाले का यह आखिरी सप्ताह है। इस बार भी हर किसी के लिए ट्विस्ट है। इस बार भी सीन पलटेगा। नया प्रोमो देखें:

https://www.youtube.com/watch?v=MlTW0oAX5mI

काम के मोर्चे पर Rajkumar Rao जल्द ही फिल्म “Roohi” में दिखाई देंगे जो 11 मार्च को रिलीज हो रही है। ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। हार्दिक मेहता इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं और इसके निर्माता Dinesh Vijan, Mrigdeep Singh Lamba है, जिन्होंने पिछली बार स्त्री फिल्म बनाई थी। इसके अलावा Rajkumar अपनी फिल्म बधाई दो!! की शूटिंग में भी व्यस्त हैं।

Read More: Bheed Release Teaser: ब्लैक एंड व्हाइट में रिलीज होगी Rajkumar Rao, Bhumi Pednekar की ‘भीड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *