Redcross की शुरू की नयी सेवा; Component unit की मदद से ब्लड के सभी कंपोनेंट्स किये जाएंगें अलग
Red Cross Society ने Component unit स्थापित करने की पहल की है। इस Component को 80 लाख रुपए की लागत में तैयार किया गया है। इसका कार्य पूरा होते ही इंस्पेक्शन टीम ने बनाई गयी मशीनों का निरिक्षण भी कर लिया है। फिलहाल Red Cross Society ने लइसेंस के लिए अप्लाई किया है। लॉकडाउन के खुलते ही लाइंसेस मिलने की संभावना है और इसके तुरंत बाद ही मशीनों को शुरू कर दिया जाएगा। इसका मतलब यह है कि अब एक यूनिट ब्लड से सभी कंपोनेंट्स जिसमें आरबीसी,प्लाज्मा और प्लेटलेड्स शामिल है को अलग किया जा सकेगा। यह दावा किया जा रहा है कि एक यूनिट ब्लड से तीन मिरिजो की जान बच सकती है। Red Cross Society इस प्रणाली पर काफी समय से काम कर रही थी। इस कार्य को पूरा करने में जिलाअध्यक्ष ने भी काफी मदद की है।
रेनी कंपनी से आई मशीनें
कम्पोनेंट मशीन में एफ्रेसिस, सेंट्रिसिस, माइनस 40 और 80 डिग्री की मशीनें लग चुकी हैं। इसका फायदा यह होगा कि मशीन की मदद से ब्लड कम्पोनेंट आसानी से अलग ही भी हो जाएंगें और उन्हें भविष्य के लिए शुरक्षित भी रखा जा सकेगा। सभी मशीनें रेनी कंपनी मुंबई से लाई गई हैं। इन मशीनों को चलाने के लिए प्रशिक्षित स्टाफ का प्रबंध किया जाएगा।
तीन गुना मर्जों की बचेगी जान
रेडक्रॉस सोसाइटी में साल में लगभग 7000 यूनिट ब्लड इकठ्ठा होता है और इतने ही मरीजों की जान हर साल बचाई जाती है। लेकिन इस मशीनों पर कार्य शुरू होने के बाद 3 गुना मरीजों की को नया जीवन दान मिल सकेगा। जिसका सीधा सा अर्थ यह निकलता है कि अब ब्लड की कमी में काफी अंतर देखा जाएगा।
मोबाइल वैन से भी मिला फायदा
Red Cross Society ने कुछ समय पहले Mobile Van भी चलाई थी, इसी कारण से अब ब्लड कलेक्शन में लाभ देखा गया है। Mobile Van की मदद से ब्लड कलेक्शन काफी हद तक बढ़ा है। मोबाइल वैन को कहीं भी खड़ा करके ब्लड लिया जा सकता है। इस Mobile Van की खासियत यह है की इसमें एक साथ 4 बैड लगे हैं सुर एक उचित तापमान वाला फ्रिज भी मौजूद है। इस वैन से एक साथ चार लोगों का ब्लड लिया जा सकता है और फ्रिज में सही तापमान पर ब्लड को रखा भी जा सकता है। यह वैन गाँव, कस्बों और कॉलेज पहुंचकर आसानी से ब्लड कलेक्ट कर लेती है। इस वैन के गली गली पहुंचने से लोगों में Blood donate करने की जागरूकता भी बढ़ रही है।

आपको बता दें फिलहाल Component unit बन कर तैयार हो चुकी है। साथ ही यह अपने निरिक्षण में भी पूरी तरह से सफल पाई गई है। लॉक डाउन के खुलते ही कार्य को तेजी से करने का प्रयास भी सफल सिद्ध होगा।