Alia Bhatt

बॉयफ्रैंड Ranbir Kapoor की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने Alia Bhatt के जन्मदिन पर दी स्पेशल बधाई; शेयर की थ्रो बैक तस्वीरें

बॉलीवुड में बहुत ही कम समय में लोगों के दिलों में छा जाने वाली अभिनेत्री Alia Bhatt आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से सब को चौकाने वाली आलिया ने अपने कैरियर की शुरुआत 2012 में फिल्म Student of the Year से की थी। इसके बाद उन्होंने एक ने बाद एक अच्छी फ़िल्में की, जिसमें उनकी एक्टिंग को लेकर उन्हें लोगों का खूब प्यार मिला। फिल्म हाईवे, राजी, उड़ता पंजाब  एक्टिंग के लोग कायल हो गए। बॉलीवुड रोमंटिक फिल्मों में भी उनका जादू कमाल का है फिर वो फिल्म 2 States हो या बद्रीनाथ की दुल्हनिया। उनके इस रोमंटिक अंदाज को भी लोग काफी पसंद करते हैं।

कुछ समय से बॉलीवुड में अपने और रणबीर कपूर के रिलेशन को लेकर भी काफी चर्चाओं में हैं। दोनों को अकसर साथ काफी बार देखा जाता है। यही नहीं आलिया रणबीर की फॅमिली के भी काफी करीब हैं और अकसर कपूर एंड फॅमिली के साथ बहुत से फंक्शन में साथ देखी जाती हैं। 

रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने Alia Bhatt को जन्मदिन की बधाई  देने के लिए इंस्टाग्राम पर काफी सारी स्टोरी डाल कर विश किया। उन्होंने जन्मदिन पर आलिया के और उनके परिवार के कुछ सदस्यों के साथ तीन तस्वीरें साझा कीं। एक फोटो में रणबीर कपूर को भी देखा जा सकता है। पूरा बॉलीवुड प्रशंसकों का यही मानना है कि आलिया और रणबीर के बीच रिलेशनशिप है।

रिद्धिमा कपूर साहनी ने Alia Bhatt को जन्मदिन की शुभकामना देने के लिए थ्रो बैक तस्वीरें साझा कीं। आलिया के जन्मदिन की एक स्टोरी में, रिद्धिमा ने आलिया की फोटो को शेयर करते हुए ‘खूबसूरत गुड़िया’ कहा और साथ ही यह भी लिखा कि परिवार अभिनेत्री से प्यार करता है। इन तस्वीरों में रणबीर कपूर, सोनी राजदान, शाहीन भट्ट और नीतू कपूर के साथ Alia Bhatt और रिद्धिमा भी नजर आ रहे हैं।

Ranbir-Kapoor
Riddhima-Kapoor

जानकारी के लिए बता दें, कि रणबीर कपूर इस समय आइसोलेशन में हैं, क्योंकि उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसलिए Alia Bhatt ने करण जौहर के आवास पर दोस्तों और बॉलवुड के कुछ दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। आलिया की जन्मदिन की पार्टी में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अयान मुखर्जी, आदित्य रॉय कपूर, शशांक खेतान और आर्यन खान शामिल हुए। 

Alia Bhatt काफी समय से रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ समय बिता रही हैं। अभिनेत्री को फरवरी में रणबीर की बहन के साथ समय बिताते हुए स्पॉट किया गया था जब वो घर पर दोपहर के भोजन के लिए गई थी।

Alia Bhatt काफी समय से रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ समय बिता रही हैं। अभिनेत्री को फरवरी में रणबीर की बहन के साथ समय बिताते हुए स्पॉट किया गया था जब वो घर पर दोपहर के भोजन के लिए गई थी।

काम के मोर्चे पर, फिलहाल अभिनेत्री Gangubai Kathiawadi की शूटिंग में बीजी हैं, फिल्म का पहला टीजर भी जारी किया जा चूका हैं। फिल्म जुलाई 30 तक सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। इसके साथ ही वो फिल्म रणवीर सिंह और करीना कपूर के साथ फिल्म तख़्त में भी नजर आएंगी। अभिनेत्री अपने कथित बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ फील Brahmastra पर भी काम कर रही हैं। लेकिन शूटिंग बीच में ही रुक चुकी है क्योंकी रणबीर कपूर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *