नहीं रहे Rishi Kapoor; 67 की उम्र में दुनिया से कहा अलविदा
बॉलीवुड अभिनेता Rishi Kapoor का कल रात निधन हो गया है। तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार सुबह 8.45 बजे ऋषि कपूर ने अंतिम सांस ली। रणधीर कपूर ने कपूर फैमिली से Rishi Kapoor की मौत की खबर की पुष्टि की है। बता दें, Rishi Kapoor को उनके परिवार ने बुधवार को एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया था। उनके भाई रणधीर ने बताया था कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।
उन्होंने बताया कि अचानक से रात Rishi Kapoor की तबियत बिगड़ी और हमने फ़ौरन उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। वो पिछले 2 सालों से Leukemia नामक बीमारी से झूझ रहे थे। अपने इलाज के लिए वो पिछले साल काफी महीनों तक विदेश ही रहे थे। इलाज करवाने के बाद जब वो घर आए तो हर किसी से मिलना चाहते थे, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया। लेकिन अपने आने से काफी खुश थे और लॉक डाउन के समय में रोजाना योगा वीडियो शेयर भी कर रहे थे। जिस अस्पताल में वो भर्ती थे, वहां के स्टाफ ने उन्हें बचाने के बहुत प्रयास किए, लेकिन अंत में वो जंग हार गए।

अमिताभ बच्चन ने आज सुबह ही एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने Rishi Kapoor के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने ट्वीटर पर लिखे अपने पोस्ट में कहा है कि वह चले गए … ऋषि कपूर चले गए.. अभी उनका निधन हुआ ….मैं टूट गया हूं!

इससे पहले 29 अप्रैल को, हिंदी सिनेमा ने अभिनेता Irrfan Khan को खो दिया। अब इरफान की मौत के 1 दिन बाद 30 अप्रैल को Rishi Kapoor ने इस दुनिया से अलविदा कह दिया। एक के बाद एक दो दिग्गज अभिनेताओं को फिल्म उद्योग के लिए एक बड़ा झटका दिया है। Rishi Kapoor के निधन से देश में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर सेलेब्स और फैंस अभिनेता की मौत पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। आपको बता दें, Rishi Kapoor ने हिंदी सिनेमा में बड़ा योगदान दिया। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था।