4 बजे होगा Rishi Kapoor का अंतिम संस्कार; Lockdown में किए गए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
महान नायक Rishi Kapoor का गुरुवार को सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर निधन हो गया। सांस लेने में परेशानी के कारण ऋषि कपूर को बुधवार रात HN Reliance Foundation अस्पताल में भर्ती कराया गया था। Amitabh Bachchan ने ट्वीट कर जानकारी दी कि Rishi Kapoor का निधन हो गया है। इस समय पुरे देशभर में लॉक डाउन की स्तिथि बनी हुई है जिसके कारण से ज्यादा लोग उनसे मिलने के लिए नहीं पहुंच सके। समाचार एजेंसियों के अनुसार ऋषि कपूर के शव को अस्पताल से सीधे श्मशान ही ले जाया जाएगा।
Kareena kapoor Khan से लेकर बॉलीवुड के बड़े सितारों ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी। हर किसी ने ट्वीट करके इस महान अभीनेता के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

उनके शव को अस्पताल से ही श्मशान घाट ले जाया गया है। चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर शाम 4 बजे ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार की सभी तैयारियां की जा चुकी हैं। Kareena kapoor Khan और उनके पति Saif Ali Khan उनके साथ सुबह से ही अस्पताल में थी। Alia Bhatt को भी मास्क पहने हॉस्पिटल में जाते देखा गया था।
उनकी बेटी Riddhima Kapoor जो इस समय दिल्ली में थी। उनके आने के बाद ही उनकी शव यात्रा निकाली गई। Riddhima Kapoor नेDelhi से Mumbai आने की परमिशन ली है, जिसमें केवल पांच लोग जा सकते हैं। रिद्धिमा कपूर ने गृह मंत्रालय से इसकी इजाजत ली ताकि वो अपने पिता से आखिरी बार मिल सके।
इस अंतिम शवयात्रा में केवल 20 लोगों को शामिल होने की इजाजत मिली है। खुद परिवार ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। आपको बता दें शवयात्रा के दौरान Social Distancing का पूरा ध्यान रखा गया। श्मशान घाट के बाहर और भीतर पुलिस के कड़े इंतजाम किए गए ताकि कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे से किसी भी तरह की परेशानी न हो।