Bigg Boss 14 की विजेता Rubina Dilaik ने फैंस को किया धन्यवाद, सोशल मीडिया पर वापसी कर जारी किया वीडियो
रविवार 21 फरवरी को Bigg Boss 14 फिनाले एपिसोड प्रसारित किया गया। आखिर विजेता का नाम सामने आ ही गया, जिसका उनके फैंस पिछले काफी महीनों से कर रहे थे। वैसे देखा जाए तो काफी हद तक अनुमान लोग पहले ही लगा चुके थे कि इस बार की विनर कोई और नहीं बल्कि Rubina Dilaik ही होंगी।
तीन महीने से ज्यादा समय Bigg Boss के घर में रहने के बाद, Rubina Dilaik ने आखिरकार इस बार के सीजन में अपनी जीत हासिल कर ही ली। ग्रैंड फिनाले की मेजबानी सलमान खान ने की। अभिनेत्री ने अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ एक प्रतियोगी के रूप में Bigg Boss 14 के घर में प्रवेश किया था। एक हफ्ते के बाद ही रुबीना ने खुद को साबित कर दिया था कि वो वास्तव में एक कठिन प्रतियोगी हैं। खैर, ऐसा नहीं है और भी बहुत से उदाहरण थे जिससे साबित होता था कि वो इस बार की विनर बनने के काबिल थी।
अभिनेत्री ने जीत की ख़ुशी को अपने फैंस के साथ साझा करने के लिए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में उन्होंने Bigg Boss के घर के अंदर की यात्रा के दौरान उनका समर्थन करने वाले सभी लोगों और फैंस का धन्यवाद दिया। उन्होंने अपने सभी उत्साही प्रशंसकों और अनुयायियों को ट्रॉफी भी समर्पित की।

Rubina Dilaik ने कहा कि उन्हें लगा कि उन्हें सबसे पहले उन लोगों से बात कर धन्यवाद देना चाहिए, जिनकी वजह से वो ये शो जीत पाई। उन्होंने यह भी कहा कि वह जल्द ही लाइव आएंगी और उनके साथ बहुत सी बातें साझा करेंगी। इसके साथ, उसने सोशल मीडिया पर अपनी वापसी की घोषणा की।
एक ओर जहां Rubina Dilaik ने Bigg Boss 14 की ट्रॉफी जीती, वहीं दूसरी ओर राहुल वैद्य को शो का पहला रनर-अप घोषित किया गया। राखी सावंत ने शीर्ष 5 फाइनलिस्टों में से 14 लाख रुपये लेकर शो से बाहर जाने वाला ऑप्शन चुना। इस बीच, कई सेलेब्स ने बिग बॉस जीतने के लिए रुबीना दिलाइक की कामना की है। उनमें से सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान, काम्या पंजाबी, रोहन मीरा, सारा गुरपाल और अन्य शामिल हैं। ये वो नाम है जो पहले बिग बॉस में भाग ले चुके हैं।