Sonu-Nigam

Sonu Nigam द्वारा 3 साल पहले किए ट्वीट पर हुआ बवाल; दुबई पुलिस से की गिरफ्तारी की मांग

भारत के मशहूर गायक Sonu Nigam इन दिनों काफी मुश्किल में हैं। आज से ३ साल पहले अज़ान पर अपनी उन्होंने तिपानी की थी। तीन साल पुरानी टिप्पणी को लेकर इस समय वो एक बार फिर से मुसीबत में पड़ गए हैं। Sonu Nigam फिलहाल लॉकडाउन के चलते दुबई में फंसे हुए हैं। निगम दुबई अपने बेटे से मिलने गए थे लेकिन लॉकडाउन की घोषणा होने के बाद से वही फंस गए।

पिछले कुछ दिनों से Sonu Nigam के ट्वीट के स्क्रीनशॉट को दुबई में एक दूसरे के साथ साझा कर रहे हैं और ये ट्वीट दुबई में पूरी तरह से वायरल हो चुके हैं। सोनू द्वारा किए गए ट्वीट को लेकर लोग उनपर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

क्या है मामला 

अप्रैल 2017 में, निगम ने Twitter पर लिखा कि एक गैर-मुस्लिम होने के बावजूद हर सुबह वो अज़ान के कारण सही से नहीं सो पाते थे। “भारत में यह धार्मिकता कब समाप्त होगी,” उन्होंने एक ट्वीट में लिखा था जिसके बाद उन्हें बैकलैश का सामना करना पड़ा था। प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक ने मंदिरों और गुरुद्वारों के लाउडस्पीकरों से होने वाले शोर को भी ध्वनि प्रदूषण में जोड़ा था। गायक ने 2017 में बैकलैश के बाद अपने Twitter हैंडल को हटाते हुए कहा कि यह एक उपद्रव था। हालांकि, पिछले कुछ दिनों में यह टिप्पणी फिर से जागृत हुई है।

Sonu-Nigam-on-Twitter

गिरफ्तारी की हो रही हैं मांग

अब जब Sonu Nigam दुबई में हैं और उनके पुराने ट्वीट को लेकर कई सारे लोग उनके खिलाफ हैं तो उन पर मुसीबत आन पड़ी है। लोगों ने दुबई पुलिस से साफ़ कहा कि इस सिंगर की गिरफ्तारी होनी चाहिए। इसके पीछे का कारण है वायरल होते कुछ स्क्रीनशॉट। हालाँकि निगम अपना ट्वीटर बंद कर चुके हैं, लेकिन ३ साल पहले उठा मुद्दा अब जोर पकड़ रहा है। लोग अपने सोशल मीडिया पर लगातर ट्वीट्स कर रहे हैं। कुछ ने तो यह भी लिखा है कि अगर Sonu Nigam को भारत में अजान की वजह से सोने में दिक्कत हो रही थी। अब तो वो दुबई में हैं तो क्यों न उनकी इस समस्या का समाधान दुबई पुलिस द्वारा किया जाए। Sonu Nigam के ट्वीट पर 3 साल पहले भी बवाल मचा था। अब ये ट्वीट्स फिर से फैल रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी की मांग भी की जाने लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *