Sapna-Choudhary

Sapna Choudhary ने अपने पहले बच्चे का किया स्वागत; जनवरी में Veer Sahu से गुपचुप तरीके से रचाई थी शादी

हरियाणा की स्टार डांसर और पूर्व ‘बिग बॉस’ की प्रतियोगी Sapna Choudhary के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। जी हां, सपना और उसके पति Veer Sahu ने हाल ही में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। 4 अक्टूबर ने Sapna Choudhary ने एक बेबी बॉय को जन्म दिया है। इस खबर के बात से ये बाते सामने आ रही हैं कि सपना ने अपने बॉयफ्रेंड Veer Sahu के साथ पिछली जनवरी में शादी की थी। सपना के बच्चे की जन्म के बाद से खबर जंगल की आग की तरह फ़ैल गई। 

हालांकि सपना ने अभी तक इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन सपना के पति ने अपने फेसबुक पेज पर लाइव के दौरान यह प्यारी खबर साझा की।

Sapna Choudhary वैसे तो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। लेकिन इस बात को लेकर सब हैरान है कि उन्होंने अभी तक अपनी शादी या बच्चे की जानकारी फैंस को क्यों नहीं दी। ऐसा लगता है दोनों ने गुपचुप शादी रचा ली और इसकी भनक तक नहीं लगने दी। सपना और Veer Sahu के रिलेशनशिप की खबर सबसे पहले उस समय सामने आई थी, जब सपना डाइबिटीज से रिकवर कर रही थी।

उस समय तो Veer Sahu ने सपना और अपने रिलेशन के बारे में कुछ नहीं कहा, लेकिन फेसबुक लाइव पर अपने बच्चे होने पर यह प्यारी खबर दी। उन्होंने सपना का नाम नहीं लिया। हालांकि, शादी की खबर की पुष्टि हो गई थी। उन्होंने बताया कि “हमने किसी करीबी रिश्तेदार की मौत के कारण कोई शादी समारोह आयोजित नहीं किया।” लेकिन फैंस सपना के मुंह से इस बात को जानने के लिए बहुत उत्साहित हैं।

Veer Sahu कौन हैं?

Veer Sahu जो Sapna Choudhary के पति के रूप में जाने जाते हैं वो एक हरियाणवी सिंगर होने के साथ साथ एक अभिनेता भी है। यह हरियाणा में बहुत लोकप्रिय है। उन्हें कई संगीत वीडियो में गाते और अभिनय करते देखा गया है। उन्होंने गायन और अभिनय में अधिक रूचि होने के कारण अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई छोड़ दी। उनका पहला गाना ‘थड्डी बडी’ एक तूफान था। उन्होंने पंजाबी फिल्म ‘गांधी फिर आ गया’ में अभिनय किया था।

Veer-Sahu

Sapna Choudhary का जीवन भी काफी संघर्ष में गुजरा है। उन्होंने बहुत ही कम उम्र में मंच संभाला। जब वो नौ साल की थी तभी से नृत्य और गीतों का प्रदर्शन कर रही हैं। सपना मूल रूप से रोहतक की रहने वाली है और यूट्यूब पर बेहद लोकप्रिय हैं। उसका गाना ‘है सॉलिड बॉडी’ ने हरियाणा में तूफान ला दिया था। जब सपना 12 साल की थीं, तब उनके पिता की मृत्यु हो गई। इतनी कम उम्र में उसे घर संभालना पड़ा क्योंकि घर के हालात खराब थे। यही कारण है कि वह गायन और नृत्य में बदल गई। इस डांस की वजह से सपना ने अपने परिवार को सारी सुख-सुविधाएं दीं। अपनी बहन की शादी की। आज लोग हरियाणा में उनके बहुत ज्यादा फैन हैं और उनकी एक झलक पाने के लिए घंटों खड़े रहते हैं। सपना ने स्टेज शो के कांसेप्ट को पूरी तरह से बदल दिया और  बिग बॉस 11 का हिस्सा बनकर हरियाणा ही नहीं पूरे भारत में अपनी अलग पहचान बना ली!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *