Selena Gomez Birthday Special: ये तीन चीजें गायिका का भारत के प्रति दिखाती हैं प्यार
आज Selena Gomez का जन्मदिन है और इस साल वह अपना 28वां जन्मदिन मन रही हैं। अभिनेता-निर्माता से लेकर उनके फैंस तक ने Selena Gomez को सोशल मीडिया पर बधाई दी और साथ ही उनके लम्बे जीवन की कामना की। ये के ऐसी अभिनेत्री हैं, जो अपनी स्वीट और चाइल्डिश क्यूट चेहरे के लिए दुनियाभर में सबसे पसंद की जाने वाली अदाकारा हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की थी। उनका पहला शो Barney and friends था। उसके बाद वो डिज्नी चॅनेल के लोकप्रिय शो Wizards of Waverly Place में भी नजर आई थी।
Selena न केवल एक टीवी एक्ट्रेस हैं बल्कि वो एक बहुत ही बड़ी पॉप स्टार भी हैं। उन्होंने अपने जीवन में बहुत से अल्बम भी गाएं हैं और इतना ही नहीं उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है। Another Cinderella Story, Monte Carlo, Ramona और Bezas में वो मुख्य भूमिका में काम कर चुकी हैं।
शायद आपको याद होगा कुछ साल पहले गायिका Selena Gomez को उनकी बेस्ट फ्रेंड अभिनेत्री Francia Raisa ने अपनी किडनी दान की थी क्योंकि सेलेना Lupus बिमारी से पीड़ित थी और इस कारण से उन की किडनियां फेल हो गई थी। किडनी न मिलने से अभिनेत्री और सिंगर काफी डिप्रेशन में थी। लेकिन उनकी बेस्ट फ्रेंड उनकी मदद के लिए आगे आई और वो ऑपरेशन के लिए खुद ही तैयार हुई और उन्होंने सिलिना को किडनी डोनेट की। इस प्रक्रिया ने नाटकीय रूप से संगीतकार के जीवन ही बदल दिया।

आज, Selena Gomez के जन्मदिन के अवसर पर, हम बताने जा रहे हैं कि पूरा इंडिया उनसे बहुत प्यार करता है और उनका भारत के लिए प्यार भी एक अलग ही नजरिया साबित करता है।
इंडियन म्यूजिक के साथ गाया गाना
Selena Gomez ने कुछ समय पहले “Come and Get It” शीर्षक वाला एक संगीत वीडियो जारी किया था, जिसमें भारतीय संगीत और कुछ हिंदी शब्दों के साथ-साथ गायक की खूबसूरत आवाज़ थी। ट्रैक उनके हिट एल्बम ‘Starts Dance’ का एक हिस्सा है। इसमें सूफी म्यूजिक ने Selena के भारत के प्रति प्रेम को देखा जा सकता है।
AR Rahmaan के साथ काम करने की जताई इच्छा
एक बार इंटरव्यू में सेलेना ने इस बात का खुलासा किया था कि वह AR Rahmaan के साथ काम करना चाहती हैं और उनकी यह दिली इच्छा है कि वो बॉलीवुड फिल्म के लिए गाएं। उन्होंने कहा, “मुझे ए आर रहमान का काम पसंद है। वो आज एक बहुत ही जाने माने म्यूजिक कम्पोजर में से एक हैं, जिनकी धुन हर कोई पसंद करता है और उसमें मैं भी शामिल हूँ। मुझे उनके साथ काम करने और एक गाना बनाने में बेहद ख़ुशी होगी। मुझे लगता है कि बॉलीवुड फिल्म के लिए गाना अच्छा होगा।”

हिंदी शब्द का सही उच्चारण (सारी नहीं साड़ी!)
काफी समय पहले सेलेना ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक फोटो साझा की थी। जिसमें उन्होंने भारतीय परिधान यानी साड़ी पहनी हुई थी। एक एक सेल्फी फोटो थी। उन्होंने बिंदी, चूड़ियां और लेयर्ड नेकलेस के साथ अपने भारतीय लुक को पूरा किया। उन्होंने अपनी पोस्ट में शब्द का सही उच्चारण बताते हुए कहा, “सारी नहीं साड़ी!”