Shraddha-Kapoor

Shraddha Kapoor ने फॅमिली और फ्रेंड्स के साथ मालदीव में मनाया अपना जन्मदिन, कमरिया सांग पर डांस करती नजर आई अभिनेत्री

बॉलीवुड अभिनेत्री Shraddha Kapoor के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज अभिनेत्री अपना 34 वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। Shraddha Kapoor का जन्म 3 मार्च 1987 को मुंबई में हुआ था। श्रद्धा के पिता शक्ति कपूर जाने माने स्टार हैं और फिल्मी बैकग्राउंड के कारण ही अभिनेत्री ने बॉलीवुड में अपने कैरियर बनाने की ठानी। श्रद्धा पिछले 11 साल के बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम कर रही हैं और इतने कम समय में उन्होंने शानदार अभिनय के जरिए एक अच्छा मुकाम हासिल किया है। अभिनेत्री आज भी कई दिलों पर राज करती हैं। 

फिलहाल अभिनेत्री परिवार और दोस्तों के साथ मालदीव में हैं और वहीँ अपना जन्मदिन भी सेलेब्रट कर रही हैं। जन्मदिन पर उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह जमकर डांस करती नजर आ रही हैं।

Shraddha Kapoor इस समय प्रियांक शर्मा और शाज़ा मोरानी की प्री-वेडिंग फ़ंक्शंस के लिए मालदीव में हैं। इसलिए वो अपना जन्मदिन मालदीव में ही मना रही हैं। श्रद्धा के जन्मदिन का जश्न 2 मार्च की रात को शुरू हुआ। प्रसिद्ध फोटो पपराज़ी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर Shraddha Kapoor का डांस वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वो खुद की फिल्म ‘स्त्री’ के फेमस गाने  ‘कमरिया’ पर डांस करती नजर आ रही हैं।

वीडियो में न सिर्फ Shraddha Kapoor बल्कि प्रियांक-शाज मोरानी भी उनके साथ थिरकते दिखाई दिए। वीडियो के साथ में विरल भियानी ने कैप्शन भी लिखा- Shraddha Kapoor का सबसे सर्वश्रेष्ठ जन्मदिन। क्योंकि वह मालदीव में अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिता रही हैं। 

उनका यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। उनके प्रशंसक उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *