Solar-Eclipse-2020

21 जून को लगेगा सूर्य ग्रहण; जानिए भारत में किन जगहों पर देखा जा सकेगा सूर्य ग्रहण

Solar Eclipse 2020: भारत में पहला सूर्य ग्रहण 21 जून को होगा। यह एक कुंडलाकार सूर्य ग्रहण होगा। ऐसा तब होता है जब चन्द्रमा सूर्य और प्रथ्वी के बीच आता है। जब ऐसा होता है तो चंद्रमा की छाया सीधे प्रथ्वी पर पड़ती है और इस तरह से पूरी पृथ्वी पर अँधेरा छा जाता है। इस खगोलीय घटना सूर्यग्रहण देश के कुछ हिस्सों में देखने को मिल सकता है। वैज्ञानिकों के अनुसार सूर्य ग्रहण देश के कुछ हिस्सों में केवल  आंशिक रूप से ही दिखाई देगा।

21 जून का सूर्य ग्रहण सुबह 9:15 बजे IST से शुरू होगा और 3:04 PM IST तक चलेगा। अधिकतम ग्रहण 12:10 IST पर होगा। रिपोर्ट के मुताबिक़ ग्रहण एशिया, अफ्रीका, प्रशांत, हिंद महासागर, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा। 

Solar Eclipse 2020: जिला विज्ञान क्लब औरैया ने इस बात की जानकारी दी। क्लब के समन्वयक मनीष कुमार के मुताबिक़ 21 जून को राजस्थान के घड़साना के पास  दिखाई देगा। यहां सूर्य ग्रहण सुबह 10 बजकर 12 मिनट पर वलयाकार गति से शुरु होगा और पूर्वाह्न लगभग 11 बजकर 49 मिनट पर वलयाकार चरण शुरु होगा। सूर्यग्रहण 1:50 मिनट पर समाप्ति की और अग्रसर होगा। जो लोग इसे देखना चाहते हैं उनके लिए बता दें कि इसे नग्न आंखों से बिल्कुल भी न देखें। आप चाहें तो इसे घर पर बैठकर आसानी से देख सकते हैं। 

lockdown के कारण टीवी या विज्ञान प्रसार द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप आप इसे यूट्यूब या फेसबुक पर Solar Eclipse 2020 लाइव देख सकते हैं। राजस्थान के सूरतगढ़ के अलावा आप सूर्य ग्रहण को अनूपगढ़ में भी देख सकते हैं। इसके साथ ही हरियाणा के कुछ जिलों जैसे सिरसा, रतिया, और कुरुक्षेत्र में भी सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। उत्तराखंड के देहरादून, चंबा, चमोली और जोशीमठ जैसे क्षेत्रों से’अग्नि-वलय एक मिनट तक दिखेगा। इतना ही नहीं देश के बाकी बचे हिस्सों में यह केवल आंशिक रूप से दिखाई देगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *