Sonia-Gandhi

Sonia Gandhi ने जारी किया वीडियो संदेश; आलोचना करते हुए कहा – रास्ते से भटक गई है बिहार सरकार

बिहार में 28 अक्टूबर को पहले चरण के चुनाव होने वाले हैं। इस चुनाव से एक दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष Sonia Gandhi ने एक वीडियो संदेश जारी किया है। इस वीडियो सन्देश के माध्यम से उन्होंने बिहार के लोगों से उस सरकार के खिलाफ मतदान करने का आग्रह किया है जिनके कार्य और इरादे संदिग्ध हैं। इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी बिहार में बदलाव के लिए ट्विटर पर एक पोस्ट साझा कर लोगों को संदेश दिया है, जिसे महागठबंधन गठबंधन द्वारा लाया जा सकता है।

राहुल गांधी ने Sonia Gandhi के इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्वीटर पर साझा किया। इस वीडियो के साथ उन्होंने इसे एक कैप्शन भी दिया है। वो इसमें लिखते हैं कि ‘बदलाव की बयार है।’ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती Sonia Gandhi जी का बिहार की जनता के नाम संदेश आपसे साझा कर रहा हूँ। नए बिहार के लिए एकजुट होकर महागठबंधन को जीताने का समय है।

उन्होंने अपने पांच मिनट के वीडियो में बिहार के लोगों को सन्देश देते हुए कहा – बिहार के मेरे प्यारे भाइयों और बहनों, बिहार की पवित्र और ऐतिहासिक धरती को को मैं नमन करती हूँ। बिहार में सत्ता और उसके अहंकार में डूबी सरकार अपने रास्ते से भटक गई है। न उनकी करनी अच्छी है और न ही कथनी। मजदुर आज मजबूर है, किसान आज परेशान है। नौजवान आज निराश है। अर्थव्यवस्था की नाजुक स्तिथि लोगों के जीवन पर भारी पड़ रही है। धरती के बेटों पर आज गंभीर संकट है। दलितों और महादलितों को बेहाली की कगार पर लाकर छोड़ दिया गया है। समाज के पिछड़े वर्ग भी इस बदहाली के शिकार हैं। बिहार की जनता की आवाज कांग्रेस के  महागठबंधन के साथ है।

उन्होंने आगे वीडियो में कहा कि बिहार और केंद्र में सरकारें ‘बंदी सरकारें’ हैं। वे केवल नोटबंदी को जानते हैं, आर्थिक संकट के कारण तालाबंदी, रोटी रोजगार सब बंद है। इसलिए बंदी सरकार के खिलाफ बिहार की जनता तैयार है। बिहार के लोगों के हाथ में ताकत है, हुनर और निर्माण की शक्ति है। लेकिन बेरोजगारी, भुखमरी और महंगाई ने आँखों में आंसू और पैरो में छाले दिए हैं। 

उन्होंने कहा कि भय, डर और अपराध के आधार पर सरकारें नहीं खड़ी की जा सकती। बदलाव के लिए मतदान करने के लिए बिहार के मतदाताओं से महागठबंधन को वोट देने की अपील करती हूं।

भारत के बिहार में लगभग 71 सीटों पर चुनाव होने वाले हैं। बुधवार को 16 जिले में चुनाव किए जाने वाले हैं। बिहार राज्य में तीन चरण में मतदान होने वाले हैं। इस बार  कुल 10,066 उम्मीदवार मैदान में उतरें हैं। कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी (CPM), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) मुक्ति (CPIML) गठबंधन का हिस्सा हैं। तेजस्वी यादव महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *