Lockdown-4.0

Lockdown 4.0 में नई गाइडलाइन्स और ढील के बारे में क्या चाहती हैं राज्य सरकार; जानें

PM Modi ने 12 मई के अपने भाषण में लॉक डाउन के चौथे चरण शुरू करने की बात कही थी। Lockdown 4.0, 18 मई से शुरू होगा। जिसमें उन्होंने काफी चीजों में नियम और शर्तों के आधार पर ढील देने की बात कही थी। देश के कई राज्य सरकारों ने Lockdown 4.0 के दौरान containment Zones,  Social Gatherings and Educational Institutions को छोड़कर लगभग बाकी सभी गतिविधियों को फिर से शुरू करवाना चाहती हैं।

कई राज्यों के अधिकारियों ने कहा कि Containment Zones दिशा-निर्देश को परिभाषित करते हुए, लॉकडाउन 4.0 को लागू करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज़ शनिवार तक आएगा। इसके अलावा जिले को रेड, ऑरेंज और ग्रीन ज़ोन में विभाजित करने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने संबोधन में कहा था कि Lockdown 4.0 पूरी तरह से नए नियमों के साथ आएगा जिसमें इसका रूप पूरी तरह से बदला होगा।

Lockdown 4.0 के दौरान यहां क्या होने की संभावना है:

  • सरकारी अधिकारियों द्वारा दिए गए इशारों से यह बात सामने आई है कि राज्यों  में 18 मई से सभी औद्योगिक गतिविधियों, कार्यालयों और खुद से चालित बाजारों को फिर से शुरू करने की अनुमति होगी। 
  • ऑटो और टैक्सियों सहित सार्वजनिक परिवहन Intra-district travel फिर से शुरू की जाएगी लेकिन इसके लिए कुछ यात्रियों के साथ-साथ प्रतिबंध भी शामिल हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि Interstate travel भी खोली जा सकती है, लेकिन यह केवल उनके लिए ही सम्भव होगी जिनके पास विशेष अनुमति वाला पास होगा।
  • अधिकारियों का कहना है कि सभी प्रकार के सामानों की Home delivery के लिए भी अनुमति दी जा सकती है।
  • कई राज्यों में शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे क्योंकि वैसे भी भारत के बहुत से राज्यों में इस समय अवधि में गर्मियों की छुट्टियां हर साल दी ही जाती हैं। 
  • ऐसे बहुत से स्थान जिसमें मॉल, सिनेमाघर मंदिर शामिल हैं जहाँ सामूहिक लोगों के जुड़ने या इकट्ठा और अन्य गतिविधियों के होने की संभावना है उन्हें बंद ही रखा जाएगा। अभी कुछ और समय के लिए धार्मिक और राजनीतिक बैठकों की अनुमति नहीं जाएगी।
  • किसी विवाह और अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कुछ ही लोगों को जाने की अनुमति होगी।

राज्य क्या चाहते हैं:

  • महाराष्ट्र एक ऐसा राज्य है जहाँ COVID-19 के सबसे ज्यादा मामलों पाए गए हैं। Corona Positive मरीजों की संख्या को देखते हुए राज्य सरकार ने lockdown को बढ़ाने की मांग केंद्र सरकार से की है। हालंकि राज्य ने कम प्रभावित क्षेत्रों में थोड़ी ढील देने की कोशिश में अपना पक्ष रखा है, ताकि आर्थिक गतिविधियों को धीरे-धीरे फिर से शुरू किया जा सके।
  • दिल्ली के Chief Minister Arvind Kejriwal ने कहा है कि दिल्ली मेट्रो सहित बाजार, मॉल, सार्वजनिक परिवहन, और सभी कार्यालयों को कम लोगों के साथ खोलने की अनुमति दी जानी चाहिए।
  • गुजरात, राज्य COVID -19 की सबसे ज्यादा मामलों में तीसरे स्थान पर है। अहमदाबाद राज्य  को छोड़कर सभी प्रमुख शहरी केंद्रों में सभी आर्थिक गतिविधियों को फिर से शुरू करना चाहता है।
  • कुछ राज्यों में काफी राहत दी जा सकती है। उदाहरण के लिए, कर्नाटक सरकार ने यात्रियों के लिए 14 days Quarantine करने के बाद अंतर-राज्य यात्रा की परमिशन देने के पक्ष में है।
  • राजस्थान सरकार भी Interstate travel के पक्ष में है। इसके अलावा केरल, राज्य सरकार केवल पास के आधार पर अंतर-राज्य यात्रा की अनुमति चाहता है, जबकि बिहार और झारखंड व्यक्तियों की अंतर-राज्य यात्रा के विरोध में हैं और उन्होंने गाइडलाइंस दस्तावेज जारी करने के लिए केंद्र से अनुरोध किया है।
  • तेलंगाना, में 29 मई तक लॉकडाउन को बढ़ाया है।  लेकिन इस राज्य में सूचना प्रौद्योगिकी और real estate जैसे क्षेत्रों में थोड़ी राहत देने की घोषणा होने की संभावना है।
  • केरल भारत का वो राज्य है जहाँ हमेशा ही पर्यटक देखे जाते हैं। पर्यटन क्षेत्रों को फिर से शुरू करने के लिए उन्होंने मेट्रो सेवाओं, Local trains, domestic flights, रेस्तरां और होटलों को फिर से शुरू करने की इच्छा जताई है। 
  • कर्नाटक राज्य में रेस्तरां, होटल और जिम खोले जा सकते हैं। आंध्र प्रदेश ने रोकथाम क्षेत्रों को छोड़कर सभी गतिविधियों को फिर से शुरू करने का प्रस्ताव दिया है। हिमाचल और उत्तराखंड दोनों सीमित क्षमता के साथ होटल और रिसॉर्ट खोलने की अनुमति देंगे।
  • तमिलनाडु, एक ऐसा राज्य है जहाँ बड़ी मात्रा में उद्योग स्थापित हैं।  इस राज्य में नियंत्रण क्षेत्रों को छोड़कर सभी स्थानों को खोलने की योजना है।
  • पंजाब के Chief Minister Amarinder Singh ने हाल ही में PM Modi से मुलाकात की। इस मीटिंग के दौरान उन्होंने लॉकडाउन को आगे बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि “हमारे राज्य में मजबूत लॉकडाउन होना वहहिए। इसके लिए मैं एक कर्फ्यू सुनिश्चित करूंगा”।
  • बिहार, झारखंड और ओडिशा जैसे राज्यों में सरकार फिलहाल सख्त Lockdown जारी रखना चाहती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि प्रवासी श्रमिकों की वापसी के कारण उनके COVID-19 के मामले बढ़ रहे हैं। झारखंड के Rural Development Minister Alamgir Alam ने कहा कि राज्य सभी Standalone दुकानों की अनुमति देगा और घर लौट आए प्रवासी श्रमिकों को काम देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *