Rishi-Kapoor

Rishi Kapoor से पूरा देश सदमे में; नेता से लेकर अभिनेता तक दे रहे श्रदांजलि

आज सुबह बॉलीवुड के साथ साथ देश ने भी एक अनुभवी अभिनेता Rishi Kapoor को खो दिया। सांस लेने में तकलीफ के कारण उन्हें बुधवार रात मुंबई के रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज गुरूवार सुबह 8.45 बजे उन्होंने अंतिम साँसे ली।

Rishi Kapoor के निधन की खबर उनके भाई रणधीर कपूर ने एक समाचार एजेंसी को दी। इससे पहले उन्होंने एजेंसी को बताया था कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है जिस  कारण से हमने उन्हें अभी अस्पताल में भर्ती  करवाया है, वह अब स्थिर है। बता दें कि Rishi Kapoor पिछले 2 साल से कैंसर की बीमारी से लड़ रहे थे और अंत में वो यह जंग हार गए। 

अमिताभ बच्चन के एक ट्वीट ने देश की आँखे नाम कर दी। अमिताभ बच्चन ने   ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की। उन्होंने लिखा, “टी 3517 – वह चले गए ..!Rishi Kapoor गए .. बस गुज़र गए .. मैं टूट चूका हूँ!

अमिताभ बच्चन के अलावा बहुत से बॉलीवुड अभिनेता और नेताओं ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रियंका चोपड़ा जोनास ने सोशल मीडिया अकाउंट  इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की। उन्होंने इस पोस्ट में Rishi Kapoor और नीतू कपूर के साथ एक तस्वीर भी साझा की हैं। प्रियंका इस पोस्ट में लिखती है कि – मेरा दिल बहुत भारी है। यह एक युग का अंत है। ऋषि सर अपने स्पष्ट दिल और अथाह प्रतिभा का सामना फिर कभी नहीं करेंगे। इस तरह के एक विशेषाधिकार के लिए आप थोड़ा भी जानते हैं। नीतू मैम, रिधिमा, रणबीर और परिवार के बाकी सदस्यों के प्रति मेरी संवेदना। शांति में रहिए सर।

https://www.instagram.com/p/B_l3Dp6jvpu/?utm_source=ig_web_copy_link

इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष Rahul Gandhi ने भी ट्वीट कर Rishi Kapoor के निधन पर शोक प्रकट किया।  उन्होंने पोस्ट में लिखा कि भारतीय सिनेमा के लिए यह एक भयानक सप्ताह है, जिसमें एक और दिग्गज अभिनेता Rishi Kapoor का निधन हो गया है। एक अद्भुत अभिनेता, पीढ़ी दर पीढ़ी एक विशाल प्रशंसक के साथ, वह बहुत याद किया जाएगा। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना।

Prakash Javadekar ने भी ट्वीट कर शोक जाहिर किया है। वो लिखते हैं कि – अभिनेता Rishi Kapoor का आकस्मिक निधन चौंकाने वाला है। वह न केवल एक महान अभिनेता थे बल्कि एक अच्छे इंसान भी थे। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति हार्दिक संवेदना। शांति!

राजनीति के बड़े बड़े नेताओं ने भी Rishi Kapoor की मृत्यु के बाद social media पर श्रद्धांजलि दी। जिसमें Arvind Kejriwal और Mamta Banerjee जैसे कई नाम शामिल है। मीडिया के बड़े एंकर से लेकर उनके फैंस तक ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। जाहिर है कि उनकी आस्मिक मृत्यु से पूरे देश को गहरा सदमा लगा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *