terrorist-attack

जम्मू के कुलगाम जिले में एक बार फिर हुआ आतंकी हमला; 3 भाजपा कार्यकर्ताओं की गई जान

जम्मू और कश्मीर के कुलगाम के एक गांव में गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर आतंकी हमला हुआ। इस  हमले में भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं की जान चली गई।

स्थानीय पुलिस ने घटना की जानकारी में बताया कि आज करीब 8 बजकर 20 मिनट के आस पास साउथ कश्मीर के वाईके पोरा गांव में आतंकी हमले की सूचना मिली थी। हमें जानकारी मिली कि बीजेपी के तीन कार्यकर्ताओं पर गोलाबारी की गई है। घटना की सुचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर जायजा लेने पहुंचे। इसके बाद तीनों घायल लोगों को फ़ौरन अस्पताल ले जाय गया, जहाँ अस्पताल प्रसासन ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान फिदा हुसैन इटू, पार्टी की युवा शाखा (Bharatiya Janata Yuva Morcha) के जिला महासचिव, उमेर रशीद बेग, इकाई के एक जिला कार्यकारी सदस्य, और उमर हजम, शरीर के एक अन्य सदस्य के रूप में हुई है। 

अधिकारियों ने बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर अचानक से हमला किया जिनके पास बन्दूक थी। गोली लगने की सूचना मिलते ही उन्हें काजीगुंड अस्पताल ले जाया गया था। उन्होंने कहा कि हमले इस मामला को दर्ज कर लिया है और इस घटना की जांच भी शुरू हो चुकी है।

kulgam-district

हमने इस के लिए एक टीम को घटनास्थल पर भेजा है। जहाँ इस घटना से जुडी जानकारी जुटाई जा रही है। आस-पास के इलाके को सील कर दिया गया है। 

बीजेपी के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने इस घटना को लेकर शोक व्यक्त किया है तथा साथ ही पुरे मामले की निंदा भी की। उन्होंने कहा, ”कुलगाम में हमला होने पर तीनों एक ही जगह पर थे। यह निर्दोष लोगों की हत्या है।”

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता Omar Abdullah और People’s Democratic Party की Mahuba Mufti ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *