Heropanti 2

फिल्म Heropanti 2 के सेट से Tiger Shroff की तस्वीरें हुई लीक; सोशल मीडिया पर लोगों ने मास्क न पहनने के लिए किया ट्रोल

Tiger Shroff ने बॉलीवुड में अपने कैरियर की शुरुआत फिल्म हीरोपंती से की थी। Sajid Nadiadwala ने कुछ समय पहले घोषणा की थी कि वो जल्द ही फिल्म का दूसरा भाग बनाने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग फिलहाल शुरू हो चुकी है। इस बार भी पिछली बार की तरह फिल्म Heropanti 2 में Tiger Shroff ही मुख्य भूमिका निभाने वाले है। फिल्म के दूसरे भाग के पहले शेड्यूल को उन्होंने खत्म कर दिया है। अहमद खान ने मुंबई में टाइगर के साथ फिल्म की शूटिंग को लगभग 2 सप्ताह शूट किया।

फिल्म के सेट से Tiger Shroff की हालियां तस्वीरें लीक हुई हैं। तस्वीरों के इंटरनेट पर लीक होने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। इसके पीछे का कारण है अभिनेता का मास्क न पहनना। लीक हुई तस्वीरों में Tiger Shroff एक कूल ब्लैक सूट पहने नजर रहे हैं। एक सूत्र ने बताया कि यह फोटो उनकी फिल्म Heropanti 2 के सेट की हैं। जिसमें उनके आस पास के सभी लोगों ने मास्क पहना हुआ है। लेकिन केवल टाइगर ही ऐसे इकलौते हैं जो बिना मास्क के घूम रहे हैं। इस बाटी को देखते हुए लोगों ने उन्हें नकारात्मक टिप्पणियां दी हैं। 

फिल्मफेयर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर ये तस्वीर पोस्ट की। जैसे ही तस्वीर वायरल हुई लोगों ने उस पर कमैंट्स करना शुरू कर दिया। हर कोई उनसे यही पूछ  रहा था कि “आखिर उनका मास्क कहां है?”

एक यूजर ने लिखा कि असली हीरो तो आस पास के लोग हैं जो टागर को घेरे हुए हैं, और मास्क पहने हुए हैं। निखिल अग्रवाल नाम के यूजर ने फोटो पर कमेंट किया “मास्क पहन ले वरना सारी हीरोपंती निकल जाएगी।”

एक यूजर ने लिखा “हीरो वे हैं, जिन्होंने मास्क पहन रखा है।”

हीरोपंती फ्रैंचाइज़ी का निर्माण साजिद नाडियाडवाला द्वारा किया गया है। जल्द ही वो इसके दूसरे भाग के साथ वापसी करने वाले हैं। एक सूत्र ने बताया कि “साजिद की इस फिल्म की स्क्रिप्ट की समझ सिर्फ उन गतिशील युवाओं के लिए सही है जो अपने करियर को आगे ले जाने और बॉलीवुड में स्थापित होने के लिए उत्साही हैं। साजिद हमेशा से नए युवाओं को मौका देते हैं और उन्हें यह करना पसंद है। उनमें टैलेंट को पहचाने के लिए एक दिव्य दृष्टि है।”

काम के मोर्चे पर, Tiger Shroff को आखिरी बार फिल्म बाग़ी 3 में देखा गया था। जिसमें रितेश देशमुख, श्रद्धा कपूर और अंकिता लोखंडे भी मुझी भूमिकाओं में थे। जल्द ही अभिनेता Heropanti 2 में नजर आएंगें। फिल्म में उनके साथ तारा सुतारिया भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। इसके अलावा वो फिल्म Ganapath में भी दिखाई देंगें, जिसमें एक बार फिर वो कीर्ति सैनन के साथ स्क्रीन साझा करेंगें। साथ ही वो Baaghi 4 और Rambo में भी नजर आएंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *