Kanika-Kapoor

Kanika Kapoor की पांचवी रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव; जानिए क्या है असली कहानी

देश में Coronavirus का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। हजारों लोगों को इस वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया है। हाल ही बॉलीवुड की मशहूर गायिका Kanika Kapoor भी इस वायरस से पीड़ित पाई गई थी। फिलहाल Kanika Kapoor लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती हैं जहाँ उनका इलाज चल रहा है। हाल ही में ऐसी खबरें आई थीं कि कोराना संक्रमण की पांचवी रिपोर्ट में भी Kanika Kapoor पॉजिटिव पाई गई हैं। ऐसी अटकले लगाई जा रही थी कि इसके बाद कनिका का बचना मुमकिन नहीं है जिसका कारण संक्रमण का शरीर में अधिक फ़ैल जाना हो सकता है क्योंकि कनिका की बॉडी इलाज का कोई रिस्पॉन्स नहीं दे रही है। इस खबर के बाद से ही कनिका कपूर के फैंस सदमें में हैं।

डॉक्‍टर ने इस उड़ती हुई अफवाहों को झूठा करार देते हुए कहा कि Kanika Kapoor को लेकर आ रही सभी खबरे गलत हैं। लखनऊ के संजय गांधी अस्‍पताल के निदेशक आर के धीमन ने बताया कि कनिका कपूर अब धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं। उनकी बॉडी इलाज को स्वीकार कर रही है। वो अच्छे से खाना भी खा पा रही हैं। जल्द ही पूरी तरह से भी ठीक हो जाएंगी और हम सब के बीच होंगी। 

आपको बता दें Kanika Kapoor बॉलीवुड में एक गायिका हैं और 20 मार्च से अस्‍पताल में भर्ती हैं। उन्‍हें कुछ समय पहले कोराना संक्रमण हो गया था जिसका पता चलते ही उन्होंने डॉक्टर से सम्पर्क किया और खुद को इलाज के लिए भर्ती करवा दिया था। चौथी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आने के बाद उनके फैंस चिंतित थे, लेकिन अब डॉक्टर ने यह साफ़ कर दिया है कि वो एकदम ठीक हैं और जल्द ही Coronavirus से ठीक भी हो जाएंगी। 

Kanika-Kapoor-coronavirus-positive

भारत में लगातार Coronavirus का कहर बढ़ रहा है। भारत में अब तक Coronavirus के 1965 मामले हो चुके हैं, जिसमें से 50 के आस पास मौत भी हो चुकी है। भारत में आज लॉकडाउन का सातवां दिन है, इस महामारी से बचने के लिए अपने घर पर ही रहे और लगातार हाथों को धोते रहे ताकि वायरस से बचा जा सके। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *