Ramayan

एक तमाचे ने बदल दी Ramayan में मंथरा का करदार निभाने वाली अभिनेत्री की जिंदगी

दूरदर्शन पर Ramayan ने फिर से वापसी की है। दरअसल लॉकडाउन के चलते सुचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने Ramayan को एक बार फिर से दूरदर्शन पर दिखाने की घोषणा की थी। नई पीढ़ी इसका खूब आनंद उठा रही है और इस शो के सभी किरदार चर्चा के विषय बन चुके हैं। हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है। Ramayan में सभी किरदारों ने अपने अभिनय से सभी पात्रों को जीवित कर दिया। Ramayan में यदि मंंथरा ना होती तो शायद राम को वनवास ही ना जाना पड़ता। मंथरा वो किरदार थी जिसके लिए हर किसी के दिल में नफरत होगी। लेकिन क्या आप जानते हैं इस मंथरा का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री Lalita Pawar अपने नेगेटिव किरदार निभाने के कारण ही बॉलीवुड में प्रसिद्ध हुई थी।

manthra

लेकिन शायद आप नहीं जानते कि Lalita Pawar कभी निगेटिव रोल नहीं करती अगर उस दिन सेट पर एक बड़ा हादसा ना होता। ऐसा क्या हुआ उनके साथ जो उन्होंने नेगिटिव रोल निभाना शुरू किया इसके अलावा उनसे और अन्य बात भी जानेगें….

क्या था हादसा 

एक बार Lalita Pawar भगवान् दादा के साथ एक फिल्म कर रही थी। जिसमें भगवान दादा को Lalita Pawar को थप्पड़ मारना था लेकिन यह थप्पड़ इतनी जोर से पड़ा कि वो नीचे गिर गईं और उनके कान से खून बहने लगा। उन्हें तब उनके शरीर के बाईं ओर लकवा मार गया था। Lalita Pawar का तीन साल तक इलाज चलता रहा है। वो स्वस्थ तो हो गई लेकिन इस हादसे में उनकी बाईं आंख खराब हो गई। इतना ही नहीं, उनके चेहरे भी स्थायी रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। Lalita Pawar एक बड़ी हीरोइन थी लेकिन अब खराब नजर के कारण उन्हें रोल मिलना बंद हो गए। 

Lalita-Pawar

लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उन्हें हीरोइन का रोल नहीं मिला। लेकिन यहीं से हिंदी सिनेमा की सबसे खराब और क्रूड वाली सास का जन्म हुआ और वो अपने इस नेगिटिव रोल को बढ़त अच्छे से निभाने के कारण जल्द ही पड़े पर्दे पर फेमस को गई।

40 के दशक की बोल्ड एक्ट्रेस

ललिता ने अपने करियर के दौरान लगभग 700 हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया। 40 के दशक में वो एक बहुत ही बोल्ड एक्ट्रेस थी। उन्होंने एक फिल्म में बिकिनी शॉट भी दिया था। लेकिन तमाचे वाले हादसे के बाद उन्होंने नेगिटिव रोल निभाने शुरू किए। वो बॉलीवुड में अब तक की सबसे क्रूर सास कहलाई जाने वाली महिला हैं। Ramayan में मंथरा के रोल से पहले भी वो काफी नेगिटिव रोल निभा चुकी थी। लेकिन उनका मंथरा का किरदार हमेशा के लिए अमर हो गया। 

Lalita

न केवल अभिनेत्री बल्कि सर्वश्रेष्ठ गायिका भी थी

वास्तव में बहुत कम लोग जानते हैं कि Lalita Pawar एक बेहतरीन गायिका थीं। 1935 में आई फिल्म ‘हिम्मत ए मर्दन’ में उन्होंने ‘नील आभा में प्यार किया है, मेरा दिल मेरा प्यार गुलाब’ गाया था।

नौ वर्ष की छोटी उम्र में करियर की शुरुआत

ललिता ने एक बाल कलाकार के रूप में 18 रुपये प्रति माह के वेतन पर काम किया। 1927 में घेराबंदी का नाम ‘झूठी बचाव’ था। उन्होंने ‘Shree 420’, ‘Anadi’, ‘हम दोनों’, ‘Anand, ‘नसीब’, ‘दुसरी सीता’, ‘काली घटा’ जैसी सैकड़ों फिल्मों में अपनी पहचान बनाई। 1959 में, उन्हें अपनी फिल्म ‘Anadi’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक कलाकार का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला।

निजी जीवन

Lalita Pawar का जन्म 18 अप्रैल, 1916 को नासिक में एक खूबसूरत परिवार में हुआ था। लेकिन उनका जन्मस्थान इंदौर बताया जाता है। उनके पिता, लक्ष्मणराव एक अच्छे व्यवसायी थे। Lalita Pawar ने गणपतराव पवार से शादी की। लेकिन कुछ साल बाद उनका तलाक हो गया था। बाद में उन्होंने निर्माता राजप्रकाश गुप्ता से शादी की।

Lalita-Pawar-18-04-2016

कैंसर से हुई मौत

Lalita Pawar 1990 में जबड़े के कैंसर से पीड़ित हुईं। फिर वह इलाज के लिए पुणे चली गई। लेकिन न केवल उन्होंने कैंसर के कारण कमजोर हो गई, बल्कि उनकी याददाश्त भी कमजोर हो गई। 24 फरवरी, 1998 को इस ‘बुरी सास’ का निधन हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *