इंसानियत अभी मरी नहीं, इसका विशाल उदाहरण पेश करती है देश की खाकी वर्दी; आप भी देखें
अक्सर हम सुनते हैं की इंसान ही इंसान का दुश्मन बनता जा रहा है। इंसानियत जैसे लोगों के अंदर से खत्म हो गई है। लेकिन आप गलत हैं आज भी दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं, जिनमें इंसानियत बाकी है और वो अभी भी इंसानियत धर्म अपनाकर मदद के लिए तैयार खड़े हैं। ऐसा ही एक उदाहरण पेश किया है सहारनपुर के पुलिस फ़ोर्स ने। देश Coronavirus से हाहाकार कर रहा है। काम काज सब ठन्डे पड़े हैं। लोग अपने घर से बाहर निकलने में असमर्थ है। ऐसे में पड़ोस में क्या कुछ हो रहा है इस बात का अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता।
क्या है पूरा मामला
अब इन तस्वीरों को ध्यान से देखिए। इसमें पुलिसकर्मी एक अर्थी को कन्धा देते हुए दिख रहे हैं। आप समझ नहीं पा रहे होंगें कि आखिर मामला क्या है। चलिए हम आपको बताते हैं।

दरअसल यह पूरा मामला Saharanpur के बडग़ांव कस्बे के गांव किशनपुरा में रहने वाली बुजुर्ग महिला का है। इस महिला की उम्र 55 वर्ष है और अपने पति की मृत्यु के बाद घर में अकेली ही रहती है। 55 वर्षीय मीना जैसे-तैसे करके अपना गुजारा कर रही थी। लेकिन कोरोना संकट के बाद मानों इस औरत की जिंदगी में भूचाल आ गया। लॉकडाउन होने के बाद से ही महिला को काफी मुश्किल होने लगी। महिला बीमार हो गई। जब क्षेत्र में भोजन वितरण कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मी महिला के घर पहुंचे तो उसकी हालत देखकर उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद अस्पताल में ही महिला ने दम तोड़ दिया।
पुलिसकर्मी ने बढ़ाया मदद का हाथ
महिला के परिवार में कोई नहीं है। वो अकेले एक घर में रहती हैं। ऐसे में इस बेसहारा की मृत्यु पर कोई उनका सहारा नहीं था। लेकिन देश में जब तक काकी वर्दी वाले हैं, तब तक कोई अकेला कैसे हो सकता था। जानकारी के अनुसार Saharanpur क्षेत्र में SSI दीपक चौधरी, सिपाही गौरव और विनोद मदद के लिए आगे आए और उन्होंने एक देश का नागरिक ही नहीं बेटों का फर्ज निभाते हुए इस बेसहारा, बेघर महिला के शव को कंधा दिया। पुलिसकर्मी शव को कंधे पर उठाकर शमशान घाट तक ले गए और वहां ग्रामीणों की मदद से उन्होंने महिला का अंतिम संस्कार भी किया।
Uttar Pradesh Police की हो रही जमकर तारीफ
पुलिस के महिला को कंधा देने वाली एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं और साथ ही में पुलिस के इस कार्य को सराह भी रहे हैं।
यह वीडियो अपने आप में ही मानवता की मिसाल है। देश के कोने कोने से तमाम ऐसी तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं, जहाँ इस संकट की घडी में लोग एक दूसरे की मदद करते नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें दर्शाती हैं कि भारत आज भी एकता के सूत्र में बंधा है।