Donald-Trump

अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने विदा लेने से पहले भारत PM Modi का किया सम्मान

अमेरिका के प्रमुख पद से विदाई ले रहे Donald Trump ने भारती के पीएम श्री नरेंद्र मोदी का Legion of Merit Award से सम्मान किया। अमेरिका के सर्वोच्च सैन्य सम्मान में से एक Legion of Merit Award से सम्मानित किया गया है। अमेरिका के साथ द्विपक्षीय सबंध को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाने और भारत को वैश्विक महासत्ता स्थापित करने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए पीएम मोदी जी को सम्मान किया गया है।

भारतीय PM Modi के साथ ऑस्ट्रेलिया के PM Scott Morrison और जापान के Former PM Shinzo Abe भी Legion of Merit Award से सम्मानित किये गये है। दोनों देशो के राजदूत की तरफ से ये अवॉर्ड स्वीकार किया गया है।

The legion of merit award, उन सर्वोच्च सैन्य पदक में से शामिल है, जो अमेरिका के राष्ट्रपति आम तौर पर अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों या फिर शासनाध्यक्षों को उनके साहस के लिए प्रदान करते हैं.

Legion of Merit एकमात्र ऐसा सैन्य सम्मान है, जिसमें अलग-अलग रैंक होते हैं। जिसमें चीफ़ कमांडर, कमांडर, ऑफ़िसर और लेजियोनॉएर जैसे सम्मान शामिल है। इनमें से Prime Minister Narendra Modi को चीफ कमांडर से ही सम्मानित किया गया है। 

भारत के Prime Minister Narendra Modi ने इस सम्मान के बदले Donald Trump का आभार व्यक्त करने के साथ ट्वीट करते हुए कहा ” ये सम्मान भारत और अमेरिका की दोस्ती और पक्की होने की निशानी है, 21वीं सदी अनेक चुनोतियाँ और तक प्रस्तुत करते है। भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच साझेदारी पूरी मानवता के लाभ के लिए वैश्विक नेतृत्व प्रदान करने के लिए हमारे लोगों की अद्वितीय शक्ति की विशाल क्षमता का लाभ उठा सकती है।”

संयुक्त राज्य में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने सोमवार को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन के हाथों प्रधानमंत्री की ओर से पुरस्कार स्वीकार किया और ट्वीट करके बधाई करते हुए कहा “राष्ट्रपति ट्रंप ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत और अमेरिका की रणनीतिक साझेदार में अहम भूमिका निभाने के लिए लीजन ऑफ़ मेरिट अवॉर्ड दिया है।”

जानकारी के लिए बता दें की इससे पहले 2016 में सऊदी अरब, रूस(2019), यूएई (2019) और मालदीव भी अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान PM Modi को दे चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *