Citadel

Citadel की शूटिंग के बीच वरुण धवन- सामंथा रुथ ने की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात, वायरल हुईं फोटोज

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी अपकमिंग सीरीज सिटाडेल (Citadel) इंडिया की वजह से लाइमलाइट में बने हुए हैं। दोनों सर्बिया में इस सीरीज की शूटिंग कर रहे हैं। बता दें कि सिटाडेल’ का निर्माण रूसो ब्रदर्स ने किया है। इसके ऑरिजिनल सीरीज में प्रियंका चोपड़ा नजर आई हैं। इसमें उन्होंने शानदार एक्टिंग की हैं। अब लोग Citadel इंडिया का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच वरुण धवन और सामंथा ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है। इस दौरान की तस्वीर इंटरनेट पर आते ही छा गई है।

द्रौपदी मुर्मू के साथ नजर आए वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ नजर आ रहे हैं। इन फोटोज में सामंथा रुथ प्रभु भी दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में वरुण लाइट ब्लू फॉर्मल शर्ट के साथ ब्लैक पैंट नजर आ रहे हैं। वहीं सामंथा ब्लैक स्वेटशर्ट और डेनिम जींस में काफी स्टाइलिश लग रही हैं। राष्ट्रपत मुर्मू की बात करें तो उन्होंने ऑरेंज और ब्लू कलर की साड़ी कैरी किया था। वरुण धवन, सामंथा रुथ प्रभु और द्रौपदी मुर्मू की ये तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस इन फोटोज पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

इस फिल्म में नजर आएंगी सामंथा रुथ प्रभु

बताते चलें कि सामंथा रुथ प्रभु सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिसपर फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं। सामंथा रुथ प्रभु के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म कुशी में नजर आएंगी इस मूवी में उनके साथ विजय देवरकोंडा भी मौजूद है। वरुण धवन ने इससे पहले भेड़िया में अपना जलवा बिखेरा था। अब वो जल्द ही जाह्नवी कपूर के साथ बवाल में दिखाई देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *