Wajid Khan का भाई के साथ मिलकर ईद का गाना कम्पोज करते हुए वीडियो हुआ वायरल
बॉलीवुड ने इस साल बहुत से उम्दा कलाकारों को खोया है। इरफ़ान खान और ऋषि कपूर के बाद मशहूर संगीतकार Wajid Khan भी रविवार को निधन हो गया। उनकी उम्र महज 42 वर्ष थी। उनकी मौत की खबर से पुरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी मृत्यु की खबर मिलते ही बॉलीवुड ने ट्विटर पर पोस्ट करके शोक जताया। इसमें प्रियंका चोपड़ा से लेकर Amitabh Bachchan, अक्षय कुमार, मीरा चोपड़ा, varun D hawan जैसे मशहूर कलाकार शामिल हैं। कुछ ही घंटों पहले सोशल मीडिया पर Wajid Khan का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लोग काफी संख्या में शेयर कर रहे हैं। आप वीडियो में देखेंगें कि वाजिद अपने भाई साजिद के साथ मिलकर ईद पर गाना कंपोज कर रहे हैं। वीडियो को देखकर साफ़ जाहिर होता है कि उन्हें म्यूजिक से कितना प्यार था।
Wajid Khan (Wajid Khan) का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हो रहा है। Viral Biryaani ने 24 घंटे पहले इस वीडियो को अपने Instagram Account पर पोस्ट किया। तब से अब तक इस वीडियो को 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। आप विडिओ में देखेंगें कि दोनों भाई मिलकर Eid ul Fitr पर एक गाना कम्पोज कर रहे हैं। दोनों भाई मस्ती में गाना गाते हुए म्यूजिक का लुफ्त उठा रहे हैं। साजिद खान गाने पर डांस कर रहे हैं, वहीं, दूसरी और वाजिद गाने को बड़े ही ध्यान से सुख रहे हैं और उसे दोबारा चलाने की रिक्वेस्ट कर रहे हैं।
वीडियो के पोस्ट होते ही लोगों ने Wajid Khan के लिया भगवान् से दुआ मांगी कि उन्हें जन्नत नसीब हो। ज्यादातर ने उनकी आत्मा की शान्ति की दुआ की। Wajid Khan पिछले 1 हफ्ते से Coronavirus से पीड़ित थे। उनकी मेडिकल रिपोर्ट में यह साफ़ लिखा था की उनकी मृत्यु corona संक्रमण की वजह से हुई है।

बता दें कि Sajid-Wajid की जोड़ी Salman Khan की फिल्मों में संगीत कम्पोज करने के लिए अधिक जानी जाती है। उन्होंने बॉलीवुड के भाई Salman Khan के लिए बहुत से गाने कम्पोज किए हैं। हेलो ब्रदर, माशाअल्लाह और हटा सावन की घटा गाने को बहुत लोकप्रियता मिली। हाल ही में उन्होंने Salman Khan का Eid ul Fitr पर रिलज हुआ गाना भाई-भाई भी कम्पोज किया था।