Vitamin C

High Vitamin C Rich Foods: भाप बनकर उड़ जाता है ये Vitamin , गलती से भी गर्म ना करें 5 फूड, उबालने से भी बनते हैं कचरा

How To Cook Vitamin C Foods: विटामिन शरीर के ईंधन होते हैं जो कोशिकाओं को ऊर्जा देते हैं। शरीर के कामकाज को ठीक रखने के लिए इनकी आवश्यक होता है। खाद्य पदार्थों को इनका मुख्य स्त्रोत माना जाता है। मगर कई बार सही फूड्स खाने के बाद भी इनकी कमी बनी रहती है। क्योंकि हम कुछ न कुछ ऐसा नजरअंदाज कर देते हैं जो पूरी कहानी बदल कर रख देता है।

ऐसा ही एक गलती विटामिन सी (Vitamin C) वाले फूड्स को गर्म करना है। अगर आप ऐसा करते हैं तो सही खानपान के बाद भी इस विटामिन की कमी बनी रहेगी। यह पानी में घुलने वाला विटामिन है जो तापमान के प्रति संवेदनशील होता है। अगर आप ज्यादा तापमान पर इसे गर्म करते हैं तो यह आसानी से खराब होने लगता है और खाने से निकल जाता है।

एनसीबीआई पर मौजूद शोध (ref.) में इस बात की जानकारी दी गई है। इस नुकसान से बचने के लिए 5 फूड्स को कभी बहुत ज्यादा गर्म नहीं करना चाहिए। इनमें विटामिन सी की बहुत ज्यादा मात्रा होती है।

आलू

हाई टेंप्रेचर पर पकाने से आलू का विटामिन सी उड़ जाता है। एक शोध बताता है कि छिलका उतरा आलू उबालने से 40-45 प्रतिशत ताकत निकल जाती है। अगर आप आलू को छिलके के साथ पकाएंगे तो सिर्फ 7 प्रतिशत ही खराब होगा। दूसरा इन्हें तुरंत खा लेना चाहिए क्योंकि समय के साथ इनका पोषण और खत्म होता रहता है।

नींबू

यह सिट्रक फूड अनगिनत फायदों से भरा है। इसमें काफी सारा विटामिन सी होता है जो आपके डायजेशन के लिए काफी अच्छा है। मगर इसे भी किसी फूड में डालकर गर्म नहीं करना चाहिए। आप सलाद या खाना बनाने के बाद इसे डालकर सेवन कर सकते हैं।

5 फूड को दोबारा नहीं करना चाहिए गर्म

पालक

पालक हाई प्रोटीन वेजिटेबल है जो खून की कमी भी पूरी करती है। मगर इसे कभी भी बहुत ज्यादा तापमान पर पकाना या उबालना नहीं चाहिए। इससे इसका विटामिन सी निकल जाता है और आपको वो फायदा नहीं मिलता जो मिलना चाहिए। इसलिए इसे पकाते हुए काफी ध्यान रखें।

ब्रोकली

इसे एंटी कैंसर फूड माना जाता है, इसे खाने से एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं। यह आपके पेट के लिए भी अच्छी होती है। लेकिन दूसरे फूड्स की तरह गर्म करने पर इसका विटामिन सी भी खत्म हो जाता है। इसलिए ऐसा करने से बचें।

लेटस

आपने बर्गर, सैंडविच आदि में इस पत्ते को जरूर देखा होगा या खाया भी होगा। इसे सलाद पत्ता कहा जाता है जो अक्सर कच्चा खाया जाता है। क्योंकि गर्म करने पर इसका पोषण कम हो सकता है। इसमें विटामिन सी के साथ विटामिन ए और फोलेट की मात्रा भी होती है।

Vitamin C की कमी से होने वाले रोग

शरीर विटामिन सी को स्टोर करके नहीं रख सकता है। इसलिए अगर रोजाना इसे नहीं लेते हैं तो डेफिशिएंसी हो सकती है। विटामिन सी की कमी से इम्यून सिस्टम की कमजोरी, रूखी त्वचा, बेजान बाल, नील पड़ना, जोड़ों में दर्द, मसूड़ों और दांतों से खून आना, एनीमिया की समस्या और रिकेट्स हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *