Pushpa 2 The Rule कब होगी रिलीज? अल्लू अर्जुन ने बता दिया, जानें
Pushpa 2 The Rule: साउथ की बड़ी Blockbuster ‘पुष्पा : द राइज’ ने 2021 में तब तहलका मचा दिया था, जब कोविड की पाबंदियों के बीच लोग एक शानदार फिल्म का इंतजार कर रहे थे। मेकर्स ने यह तो बता दिया था कि पुष्पा की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है और अगला पार्ट आएगा। लेकिन कब? हर कोई इसका इंतजार कर रहा था। ‘पुष्पा : द राइज’ की कहानी अब पहुंच गई है ‘पुष्पा : द रूल’ (Pushpa 2 The Rule) तक। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को भी रिवील कर दिया है।
अभिनेता अल्लू अर्जुन ने ‘पुष्पा : द रूल’ (Pushpa: The Rule) की रिलीज डेट को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। बताया है कि फिल्म अगले साल यानी 2024 में 15 अगस्त को रिलीज होगी। इसके साथ ही एक पोस्टर भी अभिनेता ने शेयर किया है। इसमें एक शख्स राजसी अंदाज में बैठा है। उसकी उंगलियों में कई अंगुठियां हैं और खून के छींटे भी नजर आते हैं।
फोटो की गई शेयर
फोटो शेयर करते हुए अभिनेता ने सरल कैप्शन में बताया- “August 15th 2024!!! #Pushpa2TheRule.”। अल्लू अर्जुन ने जैसे ही यह जानकारी शेयर की, तो तहलका मच गया। दो घंटे पहले शेयर की गई इन्फर्मेशन को अबतक 12 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
अल्लू अर्जुन ने पुष्पा के किरदार से लोगों को अपना फैन बना दिया
साल 2021 में आई पुष्पा: द राइज उन फिल्मों में शामिल है, जिसने दर्शकों के बीच काफी लोकप्रियता पाई। अल्लू अर्जुन ने पुष्पा के किरदार से लोगों को अपना फैन बना दिया। बीते दिनों यह खबर आई कि अल्लू अर्जुन को पुष्पा के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा, तो उनके फैंस खुशी से झूम उठे। फिल्म को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन का अवॉर्ड भी मिला है। यह फिल्म Amazon Prime Video पर देखी जा सकती है।