क्या सच में 14 अप्रैल को खत्म हो जाएगा लॉकडाउन? जानिए Modi सरकार का क्या है प्लान
फिलहाल देश में 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है। प्रधानमंत्री ने 25 मार्च से लेकर 14 अप्रैल तक देश में लॉकडाउन की घोषणा की थी। PM Modi ने यह निर्णय coronavirus के बढ़ते खतरे को देखते हुए लिया था। फिलहाल कोरोना वायरस ने देश में तबाही मचाई हुई है। ऐसे में वाकई 14 अप्रैल को लॉकडाउन खुल पाना संभव हो पाएगा? क्या 14 अप्रैल के बाद से स्तिथि सामन्य हो पाएगी? क्या सभी लोग अपने काम पर जाना शुरू कर देंगें? ऐसे ही अनेकों सवाल आपके और हमारे मन में चल रहे हैं। लेकिन सरकार इस बारे में क्या तैयारी कर रही है, चलिए हम आपको बताते हैं…..
ऐसी जानकारी मिली है कि एक साथ पूरे देश में लॉकडउन हटाना थोड़ा मुश्किल और जोखिमभरा हो सकता है। सरकार का कहना है कि लॉकडउन को फेज वाइज खोलना ही सही विकल्प है। फिलहाल मोदी सरकार इस पर विचार कर रही है।
फेज वाइज हटाया जाएगा लॉकडाउन
देखा जाए14 अप्रैल को पूरे देश में एक साथ लॉकडाउन हटाना आसान नहीं है। ऐसे में सरकार इस बात पर विचार कर रही है कि लॉकडाउन को फेज वाइज हटाया जाए। यानी की अलग-अलग तारीख पर अलग-अलग जगह लॉकडाउन हटाया जाए ताकि सरकार को स्तिथि को कंट्रोल करने में परेशानी ना हो।

सरकार यह फैसला इसलिए ले रही है क्योंकि लॉकडाउन के 2 हफ्ते बाद भी कोरोना वायरस के माले खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे। देश में अब तक कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 4500 से ऊपर पहुँच गई है जिसमें से 100 की मौत भी हो चुकी है। जब लॉकडाउन किया गया था, तब पूरे देश में 200 से 3000 मरीज थे। लेकिन लगातार यह आंकड़ें कम होने के बजाय बढ़ते ही जा रहे हैं। इतना ही नहीं, कोरोना से पीड़ित लोगों का इलाज कर रहे स्टाफ जैसे डॉक्टर और नर्स भी इसका शिकार बन चुके हैं। फिलहाल उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। अगर हालात ऐसे ही रहे तो स्तिथि पर नियंत्रण पाना मुश्किल हो जाएगा।
हालात के अनुसार लिया जाएगा फैसला
PM Narendra Modi देश के सभी राज्य के अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अक्सर चर्चा करते ही रहते हैं। उन्होंने अपने अधिकारियों से राज्य के हालतों की रिपोर्ट मांगी थी। प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार ही निर्णय लिए जाएंगें। जिस राज्य में coronavirus के कम मरीज हैं, वहां पर सरकार ढील दे सकती हैं। इसके अलावा coronavirus से ज्यादा संक्रमित इलाकों में फिलहाल लॉकडाउन जारी रह सकता है।
धारा 144 का रखा गया है विकल्प
यदि देश में कुछ जगहों पर लॉकडाउन खोले गए तो वहां पर धारा 144 लगाई जा सकती है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि भीड़ को बढ़ने पर लगाम लगाई जा सके और coronavirus को फैलने से रोका जा सके। रेल और हवाई यात्राओं पर भी फिलहाल विचार किया जा रहा है। दोनों ही सेवाएं शायद 30 अप्रैल के बाद ही शुरू हो पाएंगी।

लॉकडाउन में फंसे लोगों को मिलेगी छूट
सूत्रों के अनुसार, कुछ लोग जो अचानक लगे लॉकडाउन के कारण विभिन्न स्थानों पर फंस गए थे, उन्हें सरकार ने स्पेशल पास देने की योजना बनाई है। स्पेशल पास मिलने के बाद लोगों की कोरोना जांच की जाएगी और वो अपने परिवार के पास जा सकेंगें।
आपको बता दें, फिलहाल दिल्ली में मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे में देश की राजधानी को coronavirus से बचाने के लिए यहां लॉकडाउन की तारीख बढ़ाई जा सकती है। नोएडा में तो स्तिथि को देखते हुए पहले से ही 30 अप्रैल तक धारा 144 लगाई जा चुकी है।