CarryMinati

क्या सच में YouTuber CarryMinati होंगे Bigg Boss Season 14 शो का हिस्सा?

भारत का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला रियलिटी शो Bigg Boss अब बहुत जल्द शुरू होने वाला है। इस साल Bigg Boss का चौदहवां सीजन आएगा जो 3 अक्टूबर से रात 9 बजे प्रसारित किया जाएगा। हर बार के सीजन में आपने देखा होगा कि कंटेस्टेंट के रूप में कुछ टीवी और फिल्म जगत के सेलिब्रिटी इसमें हिस्सा लेते हैं। इस बार जैस्मीन भसीन, नेहा शर्मा, जान शानू, एजाज खान, एली गोनी Bigg Boss 14  में देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा ऐसी भी खबरे सामने आ रही हैं कि इस बार के शो में तीन फेमस YouTube सितारे भी इस का हिस्सा होंगें और उनमें से एक CarryMinati उर्फ Ajay Nagar भी हैं। खबरों के मुताबिक, ऐसा कहा जा रहा है कि वो शो में हिस्सा लेने के लिए मुंबई पहुंच चुके हैं,और वहां फिलहाल एक होटल में रुके हैं।

जैसा की सभी जानते हैं कोरोना महामारी के प्रसार के कारण  बहुत से कड़े नियम शो के लिए बनाए गए हैं। जिसमें से एक नियम Bigg Boss 14 के घर में प्रवेश करने से पहले चौदह दिन का संगरोध में रहना अनिवार्य है। कुछ लोगों का मानना है अगर CarryMinati इस शो का हिस्सा बने तो उनके फैंस से उन्हें सोशल मीडिया के द्वारा बहुत से वोट मिल जाएंगें।

लेकिन हाल ही में Ajay Nagar ने एक लाइव स्ट्रीम वीडियो बनाया जिसमें उन्होंने  उनके शो का हिस्सा होने की खबरें को पूरी तरह से नकार दिया। जब कुछ प्रशंसकों ने Bigg Boss 14  के घर में जाने के बारे में पूछा तो उन्होंने साफ़ इंकार कर दिया।

आप उनकी लाइव स्ट्रीम वीडियो में उन्हें Bigg Boss 14 शो के बारे में उड़ी अफवाहों की जानकारी देते सुन सकते हैं। 

YouTuber CarryMinati फरीदाबाद से है, जो वो अपनी वीडियो में ऑनलाइन गेमिंग वीडियो बनाने और किसी न किसी को रोस्ट करने के लिए जाने जाते हैं। वह कुछ महीने पहले उन्होंने टिक्कोकर अमीर सिद्दीकी द्वारा YouTuber’s का उपहास बनाने के लिए एक वीडियो में पुरी तरह रोस्ट किया था। उस वीडियो को बहुत से हिट भी मिले थे लेकिन विवाद ज्यादा बढ़ जाने कके बाद वीडियो को यूट्यूब से हटा दिया गया। लेकिन Ajay Nagar ने हार नहीं मानी और उन्होंने उस पर निशाना साधते हुए गाना CarryMinati Yalgaar Rap Song बनाया, जिसे उनके पसंसकों ने काफी पसंद किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *