Bollywood

Bollywood: इन बॉलीवुड स्टार्स बड़ी संख्या में हुईं फिल्में फ्लॉप, लिस्ट देखकर रह जाएंगे हैरान

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सितारों की फिल्में कभी-कभी बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाती। हर कलाकार अपनी फिल्म से यह उम्मीद लगाए रखता है कि बॉक्स ऑफिस पर उसकी फिल्में अच्छा प्रदर्शन करेगी, लेकिन ऐसा हमेशा नहीं हो पाता। बॉलीवुड (Bollywood) में कई ऐसे सुपरस्टार हैं जिन्होंने अपने करियर में हिट फिल्में तो दी ही हैं। साथ ही, बड़ी संख्या में फ्लॉप फिल्में भी दी हैं। आज हम आपको ऐसे ही सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं।

संजय दत्त

संजय दत्त ने अपने करियर की शुरुआत सुपरहिट फिल्म रॉकी से की थी। अपने फिल्म सफर में संजय ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। हालांकि, उनकी बहुत सी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप भी साबित हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय ने अब तक 69 फ्लॉप फिल्में दी है।

गोविंदा

90 के दशक के सबसे बड़े सितारों में गोविंदा का नाम भी शामिल किया जाता है। अभिनेता ने अपनी एक्टिंग और कॉमिक टाइमिंग से करोड़ों फैंस के दिलों पर राज किया है। जहां एक और उन्होंने हैं बहुत सारी हिट फिल्में दी हैं। वहीं, उनके खाते में कई फिल्में फ्लॉप भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के दावों की माने तो अब तक उनकी 75 फिल्में टिकट खिड़की पर असफल रही हैं।

धर्मेंद्र

धर्मेंद्र को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में हीमैन के नाम से भी जाना जाता है। अपनी फिल्मों से उन्होंने फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है। 60 के दशक से लेकर अब तक वह अपनी अदाकारी से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। बहुत सारी हिट फिल्में देने के अलावा धर्मेंद्र के खाते में फ्लॉप फिल्मों की संख्या भी काफी अधिक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक उनकी 99 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चलाने में नाकाम साबित हुई है।

जितेंद्र

Bollywood में जितेंद्र की गिनती बड़े सितार में होती है। अपने करियर में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। हालांकि, उन्होंने बड़ी संख्या में फ्लॉप फिल्में भी दी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के दावों की माने तो जितेंद्र की 106 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *