Vaccine War

कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर की नई फिल्म ‘Vaccine War’ जल्द होगी रिलीज

पिछले वर्ष वास्तविक कहानी पर आधारित फिल्म ‘Kashmir Files’ की जोरदार सफलता के बाद इसके डायरेक्टर Vivek Ranjan Agnihotri की नई फिल्म जल्द रिलीज होने वाली है। इसे ‘वैक्सीन वॉर’ (Vaccine War) का टाइटल दिया गया है। यह देश की पहली बायो-साइंस फिल्म बताई जा रही है।

इसे 28 सितंबर को रिलीज किया जाएगा

इसे 28 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। विवेक ने X (पहले Twitter) पर एक पोस्ट में बताया, “प्रिय दोस्तों, आपकी फिल्म # Vaccine War # एक वास्तविक कहानी को दुनिया भर में 28 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। कृपया हमें शुभकामना दें।” कश्मीर फाइल्स को काफी पसंद किया गया था। यह बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

हालांकि, इसे लेकर कुछ विवाद भी हुआ था। पिछले वर्ष नवंबर में विवेक ने अपनी नई फिल्म वैक्सीन वॉर की घोषणा की थी। इस Film के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। ऐसा बताया जा रहा है कि इसमें कोरोना से निपटने के लिए भारतीय बायो साइंटिस्ट्स की स्वदेशी वैक्सीन बनाने की कोशिशों को दिखाया जाएगा। कोरोना के दौरान लॉकडाउन के कारण कश्मीर फाइल्स को टाले जाने पर विवेक ने वैक्सीन वॉर की कहानी तैयार करनी शुरू की थी। इसके लिए उन्होंने ICMR और NIV के वैज्ञानिकों की मदद ली थी जिन्होंने देश में कोरोना से लड़ने के लिए वैक्सीन बनाई थी।

हाल ही में विवेक ने अपनी आगामी फिल्म के अंतिम चरण की शुरुआत की जानकारी दी थी। इसके बारे में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया है, “रिसर्च के दौरान हमने यह समझा कि कैसे इन साइंटिस्ट्स ने देश के खिलाफ एक युद्ध का सामना किया था और सबसे जल्द, सबसे सस्ती और सबसे सुरक्षित वैक्सीन बनाने में सफलता पाई थी। मुझे लगा कि इस कहानी को सभी को बताया जाना चाहिए जिससे प्रत्येक भारतीय अपने देश पर गर्व महसूस कर सके।

Kashmir Files पिछले साल 11 मार्च को रिलीज हुई थी

इस फिल्म में अनुपम खेर, नाना पाटेकर, राइमा सेन और पल्लवी जोशी की मुख्य भूमिकाएं हैं। Kashmir Files पिछले साल 11 मार्च को रिलीज हुई थी। इसे कई राज्यों में टैक्स फ्री भी किया गया था। असम में तो इस फिल्म को देखने के लिए सरकारी कर्मचारियों को आधे दिन का अवकाश मिला था। कश्मीर में आतंकवाद के दौर में कश्मीरी पंडितों को पलायन के लिए मजबूर करने के विषय पर बनी कश्मीर फाइल्स को विदेश में भी काफी पसंद किया गया था। हालांकि, दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कार कहे जाने वाले ऑस्कर्स में यह देश की ओर से भेजी जाने वाली फिल्म नहीं बन सकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *