PM Modi

राम मंदिर के लिए अनुष्ठान के दौरान PM Modi ने क्या-क्या किया, जान लीजिए

अयोध्या में राम मंदिर में बाल राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने आज की तारीख को ऐतिहासिक बताया। पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि आज से हजार साल बाद भी लोग इस पल की चर्चा करेंगे। पीएम मोदी ने इस दौरान अपने 11 दिन के अनुष्ठान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि इसी पुनीत भाव के साथ मुझे सागर से सरयू तक की यात्रा का अवसर मिला।

पीएम मोदी ने कहा कि सागर से सरयू तक हर जगह राम नाम का वही उत्सव भाव छाया हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि प्रभु राम तो भारत की आत्मा की कण-कण से जुड़े हुए हैं। राम भारतवासियों को अंतर्मन में विराजे हुए हैं। हम भारत में कहीं भी किसी भी अंतरआत्मा को छुएंगे तो इस एकत्व की अनुभूति होगी।

PM Modi ने 11 दिन के अनुष्ठान के बारे में बताया

PM Modi ने अपने संबोधन के दौरान पिछले 11 दिन में किए गए अपने अनुष्ठान का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि अपने 11 दिन के व्रत-अनुष्ठान के दौरान मैंने उन स्थानों का चरणस्पर्श करने का प्रयास किया, जहां प्रभु राम के चरण पड़े थे। पीएम ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि इसी पुनीत पवित्र भाव के साथ मुझे सागर से सरयू तक की यात्रा का अवसर मिला।

गांव-गांव में कीर्तन

पीएम मोदी ने कहा कि आज गांव-गांव में एक साथ कीर्तन, संकीर्तन हो रहे हैं। आज मंदिरों में उत्सव हो रहे हैं, स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं, पूरा देश आज दीपावली मना रहा है। आज शाम घर-घर राम ज्योति प्रज्वलित करने की तैयारी है। PM Modi ने कहा कि भारत के संविधान की पहली प्रति में भगवान राम विराजमान हैं।

दशकों तक चली लड़ाई

पीएम मोदी ने कहा कि देश का संविधान अस्तित्व में आने के बाद भी दशकों तक प्रभु श्रीराम के अस्तित्व को लेकर कानूनी लड़ाई चली। उन्होंने कहा कि मैं भारत की न्यायपालिका का आभार व्यक्त करूंगा, जिसने न्याय की लाज रख ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *