Parineeti Chopra

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की नई तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणिति चोपड़ा ने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा को अपना हमसफर चुना है। परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा ने उदयपुर में 24 सितंबर को शादी की है और ये कपल 25 सितंबर दिल्ली पहुंचा है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया और दोनों ने पैपराजी को निराश नहीं किया और जमकर पोज दिए हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कपल के फैंस इनकी नई तस्वीरों को पसंद कर रहे हैं। देखें तस्वीरें…

शादी के तुरंत बाद हुआ रिसेप्शन

90 के दशक की थीम पर बेस्ड प्री-वेडिंग पार्टी और जयमाला, फेरे और विदाई जैसी रस्मों से भरे शादी के बाद, कपल ने रात में एक रिसेप्शन दिया। इससे पहले, उनका रिसेप्शन लुक लीक हो गया था, जिसमें परिणीति एक पिंक साड़ी में मैचिंग चूड़ा और अपनी शादी के गहनों से सजी हुई खूबसूरत लग रही थीं। राघव काले टक्सीडो सूट में डैशिंग लग रहे थे।

राघव चड्ढा ने हाथ जोड़कर किया अभिवादन

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा का अंदाज फैंस को आया पसंद

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने पर फैंस इन्हें पसंद कर रहे हैं। कपल को एक साथ देखकर फैंस काफी खुश हैं।

Parineeti Chopra और राघव चड्ढा ने उदयपुर में की शादी

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 24 सितंबर को उदयपुर के होटल द लीला पैलेस में शादी की थी। अब ये कपल दिल्ली पहुंच चुका है।

परिणीति चोपड़ा की नई दुल्हनिया वाला लुक

परिणीति चोपड़ा अपने पति राघव चड्ढा के साथ काफी खुश दिखाई दीं। Parineeti Chopra ने सूट पहना हुआ था। इसके साथ ही उनकी मांग में सिंदूर, हाथ में चूड़ा और गले में मंगलसूत्र नजर आया।

परिणीति चोपड़ा की खूबसूरती पर फिदा फैंस

परिणीति चोपड़ा अपने पति राघव चड्ढा के साथ ससुराल पहुंच गई हैं। परिणीति चोपड़ा को नई दुल्हनिया के रूप में देखकर फैंस उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं।

परिणीति और राघव ने मई में की थी सगाई

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 13 मई को दिल्ली में सगाई की थी। ये दोनों काफी पहले से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन किसी को भनक नहीं लगने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *