OMG 2 Teaser

OMG 2 Teaser: अक्षय कुमार की फ‍िल्‍म ओएमजी 2 का टीजर रिलीज, इस बार शिव बनकर करेंगे आस्तिक की मदद! देखें

ओएमजी 2 के टीजर (OMG 2 Teaser) की शुरुआत पंकज त्रिपाठी के वॉयस ओवर से होती है

ओएमजी 2 के टीजर (OMG 2 Teaser) की शुरुआत पंकज त्रिपाठी के वॉयस ओवर से होती है। वह कहते हैं- ईश्‍वर है या नहीं, इसका प्रमाण इंसान आस्तिक या नास्तिक होकर दे सकता है। पर भगवान अपने बनाए बंदों में कभी भेद नहीं करते। फ‍िर चाहे वो नास्तिक कांजी लाल मेहता हो या आस्तिक कांति शरण मुद्गल। इन संवादों के साथ ही ओएमजी के पहले पार्ट की छोटी सी झलक दिखती है और फ‍िर एंट्री होती है पंकज त्रिपाठी की।

तकलीफ में लगाई गई पुकार, भगवान को हमेशा अपने बंदों तक खींच लाती है। इस डॉयलॉग के बीच दिखती है पंकज त्रिपाठी के जिंदगी की तकलीफ। फ‍िर आते हैं अक्षय कुमार, जो कांति शरण मुद्गल यानी पंकज त्रिपाठी को आशीर्वाद देते नजर आते हैं। वह पंकज त्रिपाठी से कहते हैं- कर विश्‍वास, तू है श‍िव का दास। फ‍िल्‍म का टीजर हर-हर महादेव के नारों से गूंजता है।

क्या कहती है रिपोर्ट

रिपोर्टों के अनुसार, इस फ‍िल्‍म में यामी गौतम भी हैं। उन्‍होंने एक वकील की भूमिका निभाई है। हालांकि फ‍िल्‍म के टीजर में उन्‍हें जगह नहीं मिली है। यह फ‍िल्‍म बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 11 अगस्‍त को रिलीज हो रही है। फ‍िल्‍म का सीधा मुकाबला सनी देओल और अमीषा पटेल स्‍टारर ‘गदर-2′ (Gadar 2) से होने वाला है। इसी तारीख को रणबीर कपूर की फ‍िल्‍म एनिमल भी रिलीज हो रही थी, लेकिन वह फ‍िल्‍म अब दिसंबर में आएगी।

ओएमजी 2 का निर्देशन किया है अमित राय ने। फ‍िल्‍म में रामायण फेम अरुण गोविल भी भूमिका निभा रहे हैं। इसे केप ऑफ गुड टाइम्‍स और वायाकॉम 18 स्‍टूडि‍योज ने तैयार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *