Shehnaaz Gill

Shehnaaz Gill को गोद में उठाकर सिंगर गुरु रंधावा ने दिखाया स्टंटर

रियलिटी शो बिग बॉस 13 से घर-घर में मशहूर हुई शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन दिनों गुरु रंधावा के साथ खूब सारा वक्त बिताती हुई नजर आती हैं। दोनों की तस्वीरों और मस्ती भरी वीडियो देख फैंस खुश हो जाते हैं। कई बार दावा किया गया है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इतना ही नहीं, फैंस भी मानते हैं कि गुरु और शहनाज सीक्रेटली अपना रिलेशनशिप चला रहे हैं। इसी वजह से दोनों के पोस्ट पर लगातार शादी और डेटिंग जैसे कमेंट्स फैंस करते रहते हैं। वहीं, अब शहनाज गिल और शहनाज का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दोनों के डांस ने फैंस का दिल जीत लिया।

Shehnaaz Gill और गुरु रंधावा ने किया भांगड़ा

दरअसल, शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) अपने और गुरु रंधावा (Guru Randhawa) के कई वीडियोज शेयर करती रहती हैं, लेकिन इस बार जो वीडियो सामने आया है उसने लोगों को हैरान कर दिया। शहनाज और गुरु के लेटेस्ट वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले दोनों एक पंजाबी गाने पर डांस करते हैं। दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक है। इसके बाद गुरु और शहनाज आमने-सामने हो जाते हैं और कुश्ती करने वाली पोजिशन बना लेते हैं।

ऐसा लगता है कि शहनाज गुरु को मात देकर ही मानेंगी। तभी सिंगर कुछ ऐसा कर देते हैं, जिसका अंदाजा शहनाज को भी नहीं होगा। वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि गुरु शहनाज गोद में उठा लेते हैं और उसे बाहों में लेकर कैमरे से आगे निकल जाते हैं। दोनों इस वीडियो में काफी प्यारे लगे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में शहनाज ने लिखा, ‘आ जाओ… भांगड़ा पाएंगे।’ दोनों के इस वीडियो ने एंटरटेनमेंट जगत के फैंस को खुश कर दिया है।

फैंस ने दिया मजेदार रिएक्शन

शहनाज गिल और गुरु रंधावा के इस वीडियो पर सिंगर अर्जुन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘क्यूट बाइब।’ इस वीडियो पर फैंस भी मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। दोनों के फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद आया है, जिस वजह से इस जोड़ी को बेस्ट बताया जा रहा है। एक फैन ने लिखा, ‘वाओ… सो क्यूट सो ब्यूटीफुल।’ दूसरे फैन ने लिखा, ‘तुम दोनों को देखकर मेरा भी भांगड़ा निकल गया।’ इतना ही नहीं, एक फैन ने तो लिख दिया, ‘तुम दोनों को शादी कर लेनी चाहिए।’ कई लोगों ने इनकी केमिस्ट्री पर भी कमेंट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *