Viral Video

बुलेट पर लद्दाख जाकर चौड़े होने वालों… इन दादी ने तो मोपेट से ही 600 Km नाप दिए, जोश देखकर पब्लिक फैन हो गए

Viral Video: बढ़ती उम्र के साथ आदमी कमजोर होने लगता है। उसके चेहरे और हाथों पर झुर्रियां आ जाती हैं। घुटनों का दर्द, छड़ी पकड़कर चलने के लिए मजबूर कर देता है। कमर को सीधा रखना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। इस सबके के साथ ट्रेन, बस, गाड़ी या फिर बाइक से लंबी यात्रा करना काफी थकाने वाला हो जाता है। लेकिन भैया, अगर हम आपसे कहें कि एक महिला ने 66 साल की उम्र में 600 किलोमीटर का सफर किया है वो भी खुद मोपेड चलाकर, तो आप यकीन करेंगे? शायद आपको यह सब मजाक लगे! लेकिन यह सच है। दरअसल, मध्यप्रदेश के नीमच की 66 वर्षीय दादी ने अपनी लूना से नीमच से राजस्थान के रामदेवरा तक का सफर करके दुनिया को बता दिया है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है।

असल में तो आदमी बूढ़ा और जवान दिल से होता है! यही वजह है कि सोशल मीडिया पर दादी की खूब तारीफ हो रही है। लोग बोल रहे हैं कि एक हम हैं जो 30-35 की उम्र में ही थका हुआ महसूस करते हैं। लेकिन इन दादी का जोश देखकर तो तगड़ी प्रेरणा मिल रही है!

दादी ने मोपेड पर तय किया 600 Km का सफर

इन दादी की उम्र 66 साल है। नाम सोहनबाई है। वह मध्यप्रदेश के नीमच जिले के मानसा तहसील की रहने वाली हैं। बीते कई सालों से अकेले लूना चलाते हुए नीमच से राजस्थान के रामदेवरा तक 600 किलोमीटर की यात्रा करती हैं। पर वीडियो अब वायरल हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोहनबाई की शादी हरिचंद धनगर से हुई थी। लेकिन कुछ वर्षों बाद दोनों अलग गए। इसके बाद दादी बच्चों के साथ अपने पिता के घर आ गईं। जहां उन्होंने दूध बेचने का काम शुरू किया। जी हां, वह मोपेड पर दूध बेचा करती थीं। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि मोपेट पर झंडे लगे हैं। साथ ही कुछ सामान भी बंधा हुआ है। दादी उसे स्टार्ट करके आगे बढ़ती हैं। लोग सम्मान में दादी के पैर भी छूते नजर आते हैं। दादी का हाई जोश देखकर आप भी खुश हो जाएंगे।

लोग कर रहे हैं दादी के जोश की खूब तारीफ

यह वीडियो ‘मुकेश पनवार’ (@roxstaraarya) नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने 13 सितंबर को पोस्ट किया था। उन्होंने दावा किया – मध्य प्रदेश के नीमच से रामदेवरा 600 किलोमीटर से भी ज्यादा लंबा सफर अकेली तय करती हुई, जय बाबा रामदेव जी की। अब दादी का यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक इंस्टा Reel को 22 लाख व्यूज और 2 लाख 71 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही, लगभग 2 हजार यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा – यह माजी हमारे मानसा की हैं, गांव जलीनेर। दूसरे ने लिखा – रामदेव बाबा साथ हैं, तो डरने कि क्या बात। इसी तरह अन्य यूजर्स ने भी दादी के जोश की सराहना की, और उन्हें दबंग लेडी… दबंग दादी का टाइटल दे दिया। वैसे इस पूरे मामले पर आपका क्या कहना है? कमेंट में बताइए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *