डीटीसी बस में टिकट को लेकर भिड़े कंडक्टर और पैसेंजर, झगड़े का वीडियो देख सब पूछने लगे गलती किसकी है?
Viral Video: बस, मेट्रो या निजी साधन से सफर करने के दौरान किसी की हरकत बुरी लग सकती है। पर कभी-कभी लोग छोटी सी चीज जैसे सीट या टिकट को लेकर इतना भड़क जाते हैं कि हाथापाई की नौबत आ जाती है। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये नजारा दिल्ली की सरकारी बस का है, जहां कंडक्टर और पैसेंजर के बीच झड़प होते देखा जा सकता है। पहले दोनों के बीच बहस बाजी होती है। इसके बाद वो गला पकड़कर एक दूसरे पर घूसे बरसाते नजर आते हैं। यही नहीं बात इतनी बढ़ जाती है कि वो आस-पास वालों के रोकने से भी नहीं रूकते। झड़प में दूसरे पैसेंजर को चोट लग जाती है।
पहले किसने हाथ उठाया?
वायरल क्लिप (Viral Video) को एक्स (X) पर (@gharkekalesh) नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा है- बस कंडक्टर और पैसेंजर के बीच सरकारी बस में कलेश। इस वीडियो को देख लोग यही पूछ रहे हैं कि किसकी गलती है, किसने पहले हाथ उठाया? 1 मिनट 1 सेकंड के क्लिप में देख सकते हैं कि खचाखच भरे बस में कंडक्टर बड़े ताव से कुछ कहते हुए यात्री के पास आता है। फिर वो उसका कॉलर पकड़कर तेज धक्का देता है। सामने से दूसरा बंदा भी उसे पीछे की ओर धक्का दे देने की कोशिश करने लगता है। यात्रियों के लाख कोशिश करने पर भी वो एक दूसरे को पीटना बंद नहीं करते हैं।
Kalesh b/w a Bus Conductor and Passenger inside govt. Bus over Fare issues pic.twitter.com/NNGM2Dzv78
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) November 4, 2023
4 नवंबर को शेयर किए गए इस क्लिप को खबर लिखे जाने तक 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं। वहीं, यूजर्स इस पर कमेंट कर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा- ये होती है फाइट, लड़कियों से सीखो कुछ। दूसरे ने कहा- भाई, मैं न सहता। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा- मुंह की गलती पता नहीं लेकिन हाथ की गलती कंडक्टर की हैं। शुरुआत उसी ने की।