Sunita Kejriwal

AAP की स्टार प्रचारक बनीं Sunita Kejriwal, लोकसभा चुनाव में मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

आम आदमी पार्टी ने गुजरात लोकसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों के नाम की घोषणा की है। हालांकि कुछ नाम ऐसे हैं जो काफी हैरान कर देने वाले हैं। इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर सीएम केजरीवाल का नाम है तो दूसरे नंबर पर उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) का नाम हैं। स्टार प्रचारकों की लिस्ट आने से पहले ही कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार लोकसभा चुनाव में सुनीता केजरीवाल बड़ी जिम्मेदारी निभा सकती हैं। ऐसे में अब लिस्ट आने पर साफ हो गया है कि वो आम आदमी पार्टी के लिए गुजरात में प्रचार करेंगी। बता दें कि गुजरात में आम आदमी पार्टी दिल्ली की तरह कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।

/

पहली बार करेंगी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से ही उनकी पत्नी Sunita Kejriwal काफी एक्टिव मोड में आ गई हैं। वो कई बार दिल्ली की जनता के लिए सीएम केजरीवाल का संदेश पढ़ चुकी हैं। इसके साथ ही पार्टी के नेताओं के साथ बैठक भी कर चुकी हैं और अब वो पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगी। बता दें कि ये पहली बार होगा कि सुनीता केजरीवाल पार्टी के किसी प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करेंगी।

स्टार प्रचारकों की लिस्ट में मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का भी नाम

आम आदमी पार्टी ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का भी नाम है। बता दें कि मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन और अरविंद केजरीवाल तीनों ही अभी जेल में बंद हैं।

कौन हैं वो 40 स्टार प्रचारक

  1. अरविंद केजरीवाल
  2. सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal)
  3. भगवंत सिंह मान
  4. मनीष सिसौदिया
  5. डॉ. संदीप पाठक
  6. पंकज गुप्ता
  7. संजय सिंह
    8.गोपाल राय
  8. राघव चड्ढा
  9. सतेंद्र जैन
  10. आतिशी
    12.सौरभ भारद्वाज
    13.कैलाश गहलोत
    14.इमरान हुसैन
  11. अमन अरोड़ा
  12. गोपाल इटालिया
  13. इसुदान गढ़वी
  14. हेमन्त खावा
  15. सुधीर वाघानी
  16. अल्पेश कथिरिया
  17. राजूभाई सोलंकी
  18. जगमालभाई वाला
  19. गहना वासरा
  20. कैलाश गढ़वी
  21. डॉ. रमेश पटेल
  22. मनोज सोरठिया
  23. सागरभाई रबारी
  24. प्रवीण राम
  25. युवराज सिंह जड़ेजा
  26. राजू करपाड़ा
  27. चेतन रावल
  28. गौरी देसाई
  29. करशन भद्रका बापू 34. रेशमाबेन पटेल
  30. नरेश पूनाभाई बारिया
  31. निरंजन वसावा
    37.राधिका राठवा
  32. पंकज पटेल
  33. जयेश संगड़ा
  34. राम धाडुक

गुजरात में कब है वोटिंग

गुजरात की 26 लोकसभा सीटों पर 7 मई को मतदान होंगे और मतगणना 4 जून को होगी। बता दें कि गुजरात की 26 सीटों पर बीजेपी अकेले चुनाव लड़ रही है और आप और कांग्रेस गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। जिसमें कांग्रेस के पास 24 सीटें हैं और आप के पास 2 सीटें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *