Hindi-Diwas

Hindi Diwas पर जानिए उन देशों के बारे में जहां बड़ी संख्‍या में लोग बोलते हैं हिंदी

हिंदी भाषा भारत की आधिकारिक भाषा है और संयुक्त अरब अमीरात में एक मान्यता प्राप्त अल्पसंख्यक भाषा है। यह लगभग 425 मिलियन लोगों की पहली भाषा है और 120 मिलियन लोगों की दूसरी भाषा है। हिंदी का नाम फारसी शब्द “हिंद” से लिया गया है जिसका अर्थ है “सिंधु नदी की भूमि।” फारसी भाषी तुर्क जिन्होंने गंगा के मैदान और पंजाब पर आक्रमण किया, 11वीं शताब्दी की शुरुआत में सिंधु नदी के किनारे बोली जाने वाली भाषा का नाम “हिंदी” रखा। भारत के अलावा, मॉरीशस, सूरीनाम, नेपाल, त्रिनिदाद और टोबैगो सहित अन्य देशों में भी हिंदी बोली जाती है। तो यदि आप ऐसी किसी जगह जाने की सोच रहे हैं तो हिंदी से मिलने जुलने वाले लोग आपकी बहुत मदद कर सकते हैं।ये जगह ऐसी है जहां आप बिना हिचकिचाहट के ही हिंदी में संवाद कर सकते हैं। तो इन देशों में आप खुलकर आत्मविश्वास के साथ हिंदी बोल सकते हैं और विदेशी आपकी बात को समझेंगे। अगर आप भारत से बाहर किसी ऐसे देश की सैर करना चाहते हैं, जहां आप आसानी से हिंदी में बात करके विदेशियों को अपनी बात समझा सकें, तो यहां आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में बताया जा रहा है, जहां हिंदी का चलन है।

  • मॉरीशस: मॉरीशस के एक तिहाई (450,000) हिंदी भाषा बोलते हैं। देश का संविधान आधिकारिक भाषा को स्पष्ट नहीं करता है, हालांकि अंग्रेजी और फ्रेंच संसद की आधिकारिक भाषाएं हैं। मॉरीशस के अधिकांश लोग मॉरीशस क्रियोल को मूल भाषा के रूप में बोलते हैं।
  • नेपाल: भारत के पड़ोसी मुल्क नेपाल में हिंदी भाषा बोली जाती है। इस देश की आधिकारिक भाषा भले ही नेपाली हो लेकिन यहां मैथिल, भोजपुरी और हिंदी बोलने वाले भी बहुत लोग हैं। ऐसे में अगर आप नेपाल घूमने जा रहे हैं तो हिंदी बोल सकते हैं। वहां के लोग आपकी भाषा को समझेंगे।
  • फिजी: फिजी एक छोटा सा देश है, जहां उत्तर पूर्वी भारत से लोग आकर बस गए। ये भारतीय अवधि, भोजपुरी, मगही और हिंदी बोलते हैं। ऐसे में यहां हिंदी भाषा का चलन है। फिजी की चार आधिकारिक भाषाएं हैं, जिनमें से एक हिंदी भाषा भी है। ऐसे में फिजी में आप आसानी से हिंदी बोल सकते हैं।
  • बांग्लादेश: भारत से सटा बांग्लादेश कभी हमारे ही देश की अंग था। यहां भारतीय भाषा को समझने और बोलने वाले आसानी से मिल जाएंगे। वैसे तो बांग्लादेश की आधिकारिक भाषा बंग्ला है लेकिन आप अंग्रेजी के साथ ही हिंदी भी बोल सकते हैं।
  • त्रिनिदाद और टोबैगो: थाईलैंड और टोबेगो में अंग्रेजी ऑफीशियल भाषा है। यहां पर स्पेनिश, फ्रेंच, हिन्दी और भोजपुरी भी बोली जाती है।
  • सिंगापुर: सिंगापुर में माले और अंग्रेजी यहां की ऑफीशियल भाषा है। यहां तमिल, मेंड्रेन के साथ हिन्दी भी बोली जाती है।
  • साउथ अफ्रीका: साउथ अफ्रीका में अंग्रेजी और अफ्रीकन यहां की ऑफीशियल भाषा है। यहां अन्य कई क्षेत्रिय भाषाओं के साथ हिन्दी भी बोली जाती है।
  • पाकिस्तान: विभाजन से पहले भारत और पाकिस्तान एक ही देश था। ऐसे में पाकिस्तान में आपको हिंदी बोलने और समझने वाले मिल जाएंगे। पाकिस्तान में अंग्रेजी और उर्दू आधिकारिक भाषाएं हैं लेकिन यहां पंजाबी, हिंदी, पास्तो और बलूची भाषाएं भी बोली जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *