Joram OTT Release

Joram OTT Release: मनोज बाजपेयी की अवॉर्ड विनिंग फिल्म अब इस OTT पर रिलीज, जानें डिटेल्स

मनोज बाजपेयी की चर्चित फिल्म जोरम (Joram) अब OTT पर रिलीज (Joram OTT Release) कर दी गई है। थियेटर्स में यह फिल्म 8 दिसंबर 2023 को आई थी। फिल्म को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काफी सराहना मिली। यहां तक कि लीड रोल प्ले करने वाले एक्टर मनोज बाजपेयी को इस फिल्म के लिए क्रिटिक्स कैटिगरी में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला। वहीं जोरम को भी क्रिटिक्स कैटिगरी में बेस्ट मूवी का अवॉर्ड मिला। देवाशीष मखीजा निर्देशित इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के अलावा स्मिता तांबे और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी अहम भूमिका में हैं। आइए आपको बताते हैं आप इसे किसी ओटीटी पर देख सकते हैं।

Joram OTT Release कर दिया गया है। इसे आप Amazon के स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो (Prime Video) पर देख सकते हैं। हालांकि मूवी फ्री में नहीं देखी जा सकती है। इसके लिए आपको प्राइम वीडियो से इसे खरीदना होगा। यानी कि रेंट पर लेना होगा। फिल्म को जी स्टूडियोज ने बनाया है। एक्टर ने इसकी ओटीटी रिलीज की जानकारी सोशल मीडिया हैंडल पर भी दी है।

जोरम की कहानी (Story Of Joram)

Joram की कहानी की बात करें तो यह एक सर्वाइवल फिल्म है जिसमें मनोज बाजपेयी लीड रोल में हैं। उन्होंने बिहार के रहने वाले एक शख्स का किरदार निभाया है जो अपना गांव छोड़कर मुंबई जैसे बड़े शहर में आया है। लेकिन उस पर अपनी पत्नी के कत्ल का इलजाम लग जाता है। फिर वो अपनी नवजात बच्ची को बचाने के लिए दौड़ता है। अपनी नवजात बच्ची की जिंदगी को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। वह उसके लिए लड़ाई लड़ता है। इस लड़ाई में उसे न जाने कितनी ही मुश्किलों का सामना करना पड़ता है लेकिन उसका हौसला दर्शक को उसके लिए ताली बजाने पर मजबूर कर देता है।

जोरम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में कोई कमाल नहीं कर पाई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने महज 40 लाख रुपये की कमाई की थी। लेकिन फिल्म को तारीफ खूब मिली, और यह ऑस्कर लाइब्रेरी के परमानेंट कोर कलेक्शन का हिस्सा बन चुकी है। फिल्म अब प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *